अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत की प्रांत समीक्षा योजना बैठक जसोलधाम में संपन्न

2 Min Read

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ.भा.वि.प) जोधपुर प्रांत की द्विदिवसीय प्रांत समीक्षा योजना बैठक 19 व 20 मई को जसोलधाम, बालोतरा में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ 19 मई को प्रातः 9:30 बजे हुआ, जिसमें प्रांत अध्यक्ष डॉ. हीराराम बराड़, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा, प्रांत मंत्री पूनम भाटी एवं प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा सहित विभिन्न इकाइयों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत की प्रांत समीक्षा योजना बैठक जसोलधाम में संपन्न 4

बैठक में संगठन की वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर गहन चर्चा की गई। विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता, बैठक एवं प्रवास की योजना, आयाम कार्य, ‘परिसर चलो’ अभियान, छात्रसंघ चुनाव, प्रांत अभ्यास वर्ग, प्रांत अधिवेशन, कार्यकारिणी गठन, विचार बैठक, विवेक कार्य, विभाग प्रकल्प, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव और उसके क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक राजेश कुमार की उपस्थिति ने बैठक को विशेष दिशा और मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही जोधपुर प्रांत के समस्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर बैठक की उपयोगिता को और सुदृढ़ किया।

इस बैठक के माध्यम से जोधपुर प्रांत की आगामी दिशा और कार्ययोजना को एक सशक्त रूप मिला, जिससे विद्यार्थी परिषद की गतिविधियां अधिक संगठित व प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकेंगी।

भव्य व्यवस्थाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
बैठक के सफल आयोजन हेतु श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल द्वारा अतिथियों एवं शिवहार्थियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं। संस्थान की बंक बेड मय डोरमेट्रीज, कमरे, सभागार विशाल हॉल सहित समुचित व्यवस्थाऐं की गई, जिससे सभी कार्यकर्ताओं को सुविधा व आत्मीयता का अनुभव प्राप्त हुआ।

बैठक का समापन जोश, प्रेरणा एवं नवीन उत्साह के साथ हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन की विचारधारा को और अधिक मजबूती से छात्र समुदाय तक पहुंचाएंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत की प्रांत समीक्षा योजना बैठक जसोलधाम में संपन्न 5
Share This Article
Exit mobile version