बालोतरा। रेनबो ई-स्मार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, बालोतरा में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े ही उत्साह और अनूठे अंदाज़ में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उल्लास और उमंग से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों का पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। इसके बाद प्रत्येक कक्षा में क्लास टीचर्स ने अपने विद्यार्थियों से केक कटवाकर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के प्रति अपने स्नेह और अपनत्व का संदेश देते हुए शिक्षकों ने उन्हें उपहार स्वरूप गिफ्ट्स और चॉकलेट्स भी प्रदान किए।
बच्चों की खुशी को और बढ़ाने के लिए रेनबो के स्मार्ट टीचर्स ने एक और अनूठी पहल की। सभी शिक्षक इस दिन ‘शेफ’ बनकर अपने हाथों से अल्पाहार तैयार किया और बच्चों को परोसा। शिक्षकों के प्रेम और आत्मीयता से ओत-प्रोत यह पल बच्चों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। गिफ्ट्स, स्वादिष्ट अल्पाहार और शिक्षकों के भावपूर्ण व्यवहार को पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
बाल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यालय में खास आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे आयोजन में बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। संस्था प्रधान इंदु आसुदानी ने बताया कि बाल दिवस का वास्तविक उद्देश्य बच्चों में खुशी और आत्मीयता भरना है, जिसे रेनबो स्कूल ने पूरे मन से महसूस कराया। अंत में डायरेक्टर चंद्रप्रकाश आसुदानी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पवनी चौधरी, सुमन कमरा, आरती जैन, सुमित्रा चौधरी, मीनाक्षी सोनी, रेखा सोनी, नेहा बेलानी, निशा सोनी, भूमिका सोनी, भूमि आहूजा, प्रेरणा घांची, गायत्री नाथावत, पूजा नाथावत, कृष्णा माहेश्वरी, उर्मिला माहेश्वरी, रवीना गोस्वामी, वर्षा पांडे, दीप्ति पांडे, उमा सैनी, भानु शर्मा, रिंकू राठौड़, अरुणा राठौड़, प्रिया सोनी, दामिनी मेवाड़ा, तृप्ति, पूजा बारूपाल आदि मौजूद रहे।
