फ्रेंड्स क्लब बालोतरा की सराहनीय पहल, बेसहारा गायों के लिए 4 क्विंटल लापसी तैयार

2 Min Read
बेसहारा गायों के लिए 4 क्विंटल लापसी तैयार

बालोतरा। शहर में निरंतर सेवा कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले फ्रेंड्स क्लब बालोतरा ने एक बार फिर गौसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। क्लब द्वारा मंगलवार को नगर की घुमंतू गायों के लिए 4 क्विंटल लापसी तैयार की गई, जिसे बुधवार को नगर क्षेत्र में विचरण करने वाली गौवंश को खिलाया जाएगा। इस पुनीत कार्य में क्लब के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर सेवा भावना का परिचय दिया।


क्लब अध्यक्ष विजय परिहार ने बताया कि फ्रेंड्स क्लब की स्थापना मित्रों द्वारा सेवा कार्यों को उद्देश्य बनाकर की गई है और क्लब का प्रत्येक सदस्य सेवा कार्यों को सर्वोपरि मानते हुए हर समय तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि गौसेवा न केवल धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व है, बल्कि मूक प्राणियों के प्रति करुणा एवं संवेदना का प्रतीक भी है। इसी भावना के तहत सभी सदस्यों के सहयोग से बड़ी मात्रा में लापसी तैयार कर नगर की बेसहारा गायों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि गौवंश की सेवा से हर समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को भी सेवा कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।


इस अवसर पर राजूराम सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष जोगेश राठौड़, विकास सोलंकी, रतन गहलोत, नरेश सोलंकी, सोनू गहलोत, भरत भाटी, भूपेंद्र प्रजापत, मयंक अवस्थी, योगेश सोनी, संजय गहलोत सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Exit mobile version