धनाऊ प्रधान शम्मा बानो ने बॉर्डर पर फौजी भाईयो के साथ मनाया रक्षा बंधन, मुनाबाव सीमा पर पहुँचकर बीएसएफ के जवानों को बांधी राखियां, मुंह मीठा करवाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा की

2 Min Read
रक्षा बंधन का त्योहार

 बाड़मेर.  पंचायत समिति धनाऊ की प्रधान शमा बानो पिछले कई वर्षों से लगातार सीमा पर जाकर फौजी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया रही है। इसी क्रम में गुरुवार को वे अपनी टीम के साथ मुनाबाव बीएसएफ स्टेशन पर पहुँचकर बीएसएफ के जवानों को राखियां बांधकर एवं मुंह मीठा करवाकर रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की

प्रधान शमा बानो ने बताया कि मैं बाड़मेर जिले के स्थानीय नागरिकों की हमारी टीम के साथ पिछले कई वर्षों से लगातार मुनाबाव व बाखासर सीमा स्टेशन पर जाकर बीएसएफ के हमारे जवान भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाती आई हूं, ताकि हम उन्हें अपने घर से दूर भी अपनों का अहसास करा सके

फोजी भाईयों को बांधी राखी

इसी क्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाड़मेर जिले के स्थानीय निवासियों की हमारी टीम के साथ बीएसएफ स्टेशन मुनाबाव पहुँचकर बीएसएफ के हमारे जवान भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर इस पवित्र रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां साझा की

इस पावन अवसर पर फौजी भाइयों ने हमें मान सम्मान देते हुए हमारी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सभी जवानों में अपनों से दूर भी अपने होने का अहसास होता है त्यौहार की खुशियां एक दूसरे के साथ साझा करने से प्रेम, सदभाव एवं भाईचारे की भावना का संचार होता है

इस अवसर पर मुनाबाव कंपनी प्रभारी गोलिया सर, एसआई नंद बहादुर, बसाया खान भईया, इमदाद खान नोहड़ी, सच्चू समेजा, गाजी खलीफा, शकूर खान, शहजाद अली, रजाक खान, ताजु खान चौहटन, मुख्तयार अली, बरकत पठान, रसूल खान एवं नेहरू नवयुवक मण्डल, रोहिड़ी (बाड़मेर) की सबल नारी परियोजना की 25 प्रेरक बालिकाओं एवं महिलाओं सहित बीएसएफ के जवान एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Share This Article
Exit mobile version