बालोतरा में बन रहे बाबा खाटूश्यामजी मंदिर को लेकर हुई विशेष चर्चा
बालोतरा। श्री श्याम शरणम् सेवा समिति (रजि.), बालोतरा द्वारा आगामी 25 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले श्री श्याम महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के राजभवन में महोत्सव के पोस्टर का विमोचन करवाया गया।
विमोचन के अवसर पर समिति अध्यक्ष ने राज्यपाल का दुपट्टा ओढ़ाकर, गुलदस्ता एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान राज्यपाल बागड़े ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खाटूश्यामजी की भक्ति और सेवा कार्य समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि वे 25 नवंबर को बालोतरा में आयोजित श्री श्याम महोत्सव में सम्मिलित होने का प्रयास करेंगे।
मंदिर निर्माण पर विस्तृत चर्चा
गुलदस्ता एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत-सम्मान
विमोचन कार्यक्रम के बाद बालोतरा में बन रहे बाबा खाटूश्यामजी मंदिर निर्माण कार्य को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष ने मंदिर की स्थापत्य योजना, निर्माण की प्रगति और धार्मिक दृष्टिकोण से इसके महत्व की जानकारी राज्यपाल को दी।
राज्यपाल बागड़े ने इस दौरान कहा कि इस प्रकार के धार्मिक स्थल समाज में आस्था, संस्कृति और लोकएकता के प्रतीक होते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन देते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष के साथ मीडिया प्रभारी मयंक अवस्थी और योगेश सोनी, समिति सदस्य जगदीश हुड्डा, संजय परिहार, पीराराम चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
