जोधपुर में राज्य मंत्री के.के. विश्नोई व शिवविधायक रविंद्र सिंह भाटी ने किया पोस्टर विमोचन
सुप्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति, 20 हजार स्क्वायर फीट में भव्य मंदिर निर्माणाधीन
बालोतरा। श्री श्याम शरणम् सेवा समिति द्वारा आगामी 25 नवंबर को आयोजित श्री श्याम महोत्सव भव्य संकीर्तन कार्यक्रम को लेकर जोरो शोरो से तैयारियां चल रही है। रविवार को जोधपुर में राज्य मंत्री के.के विश्नोई व शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। वहीं भव्य आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। समिति अध्यक्ष सुमित संचेती ने राज्य मंत्री के.के विश्नोई व शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का दुप्पटा पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया।
मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि आगामी 25 नवंबर 2025 को बालोतरा के वंदे भारत पार्क स्थित मंदिर प्रांगण में श्री श्याम महोत्सव भव्य संकीर्तन का विशाल आयोजन किया जा रहा है। इस संध्या को विशिष्ट बनाने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा, राघव दाधीच (भीलवाड़ा) तथा स्थानीय भजन गायक अशोक प्रजापत अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
अध्यक्ष सुमित संचेती ने बताया कि श्री श्याम शरणम् सेवा समिति द्वारा लगभग 20 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी व रामलला का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है, जो क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देगा।
यह रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष सुमित संचेती, मीडिया प्रभारी मयंक अवस्थी, सदस्य जगदीश हुड्डा, भूपेन्द्र प्रजापत, दीपेश सुखनानी, दुर्ग सिंह राजपुरोहित सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
