दारुल उलूम जियाउल मुस्तफा व डेजर्ट जैस्मिन स्कूल का ऐतिहासिक उद्घाटन, मुस्लिम समाज के हजारों लोग रहें मोजूद

3 Min Read
मुस्लिम समाज के हजारों लोग रहें मोजूद

बाड़मेर। शहर में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों की मौजूदगी में दारुल उलूम जियाउल मुस्तफा एवं डेजर्ट जैस्मिन इंग्लिश मीडियम स्कूल का ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन सुजा शरीफ के पीर सय्यद गुलाम हुसैन शाह जीलानी की सरपरस्ती में तथा बीकानेर के पीर सय्यद मकसूद हसन कादरी, पीर सय्यद अब्दुल्ला शाह जीलानी, सय्यद फारुख शाह जीलानी, सय्यद मासूम शाह जीलानी, सय्यद नेमतुल्लाह शाह जीलानी, सय्यद गयासुद्दीन जीलानी, सय्यद भूरेशाह बुखारी एवं जैसलमेर के अमीन फकीर की सदारत में संपन्न हुआ।

मदरसा व इंग्लिश मीडियम स्कूल का शिलान्यास, शिक्षा को बताया तरक्की की कुंजी

शिलान्यास

उद्घाटन अवसर पर पीर सय्यद गुलाम हुसैन शाह जीलानी, बाड़मेर–जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक हरीश चौधरी, राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार एवं शिव के पूर्व विधायक आमीन खान ने मदरसा एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल का विधिवत शिलान्यास किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक मेवाराम जैन, पदमाराम मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा, पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी फतेह खान, प्रदेश कांग्रेस सचिव आजाद सिंह राठौड़, नेता रिडमल सिंह दांता, समाजसेवी लूणसिंह झाला, शहर कोतवाल मनोज कुमार, डिप्टी मंजू सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है, जबकि विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि मदरसा और इंग्लिश मीडियम स्कूल का यह समन्वय बच्चों को प्रतिस्पर्धी युग के लिए तैयार करेगा।

मदरसा बोर्ड चेयरमैन एमडी चोपदार ने मदरसों में आधुनिक विषयों के समावेश को समय की आवश्यकता बताया।

जन प्रतिनिधि रहें मोजूद

सहयोगकर्ताओं का सम्मान, समाज की एकजुटता का परिचय

इस अवसर पर मदरसा एवं स्कूल भवन निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं और समाजसेवियों का पीर मुर्शिदों की मौजूदगी में साल ओढ़ाकर व गुलपोशी कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में हाजी मोहम्मद रफीक कुरैशी, हाजी अनीस गौरी, मोहम्मद बशीर खान कुरैशी, यूसुफ खान हाले पोतरा, गुलाम हैदर कुरैशी, शाह मोहम्मद कोटवाल, सिपाही समाज, कोटवाल समाज, सिद्दीकी हजरात, मुगल समाज, कल्लानी परिवार, इमामानी परिवार सहित अनेक समाजों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

दारुल उलूम जियाउल मुस्तफा व डेजर्ट जैस्मिन स्कूल

पीर जीलानी का भव्य इस्तकबाल, शहर बना उत्सवमय

पीर सय्यद गुलाम हुसैन शाह जीलानी के आगमन पर कोटवाल यूथ द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

तनसिंह सर्किल, रानी रूपादे मार्ग, गेहूं रोड, मस्जिद ए अब्बास मार्ग सहित शहर के विभिन्न इलाकों में समाजों व तंजीमों द्वारा फूलों की वर्षा और जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक इस्तकबाल किया गया, जिससे पूरा शहर उत्सवमय नजर आया।

शिक्षा, एकता और समर्पण का संदेश

समारोह ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताते हुए आपसी एकता, सहयोग और समर्पण का संदेश दिया। यह आयोजन बाड़मेर के शैक्षणिक इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।

Share This Article
मेरे बारे में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव। वर्तमान में Daily News Track डिजिटल के साथ राजस्थान के जैसलमेर.....
Exit mobile version