कल सिन्धु पैलेस में होगी भजन संध्या
बालोतरा। शहर के नयापुरा स्थित झूलेलाल मंदिर में सिन्धी पंचायत संस्था (रजि.), बालोतरा के तत्वावधान में भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव (चेटीचंड पर्व) आस्था, उल्लास एवं भव्य आयोजनों के साथ मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत पूर्व संध्या पर विशाल वाहन रैली तथा पर्व के दिन धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि चेटीचंड पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को झूलेलाल मंदिर से भव्य वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। यह रैली शहर के प्रमुख मार्ग शास्त्री चौक, सदर बाजार, इलोजी बाजार, द्वितीय रेलवे अंडरब्रिज, पुराना डागा हॉस्पिटल, कुम्हारों का चौक, जाह्नवी हॉस्पिटल, नेहरू कॉलोनी एवं नया बस स्टैंड से होती हुई सिन्धु नगर पहुंची। इसके पश्चात रैली शिव चौराहा, नगर परिषद, रामसेतु ओवरब्रिज होते हुए गांधीपुरा पहुंची तथा डाक बंगला मार्ग से वापस नयापुरा स्थित झूलेलाल मंदिर में समापन हुआ। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज बंधुओं द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और उत्सव का वातावरण देखने को मिला।
झूलेलाल जन्मोत्सव के दिन शुक्रवार प्रातः 08:30 बजे झूलेलाल मंदिर में ध्वजा एवं कलश पूजन का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात 09:30 बजे महाआरती संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
मेला संयोजक प्रकाश मनवानी एवं लक्ष्मण नैनवानी ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। यह शोभायात्रा शास्त्री चौक, गौर का चौक, सदर बाजार, इलोजी बाजार, नर्सिंगजी मंदिर, संभवनाथ चौक एवं नयापुरा होते हुए पुनः झूलेलाल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज बंधुओं द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा समाज बंधुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
शाम को शहर के नयापुरा स्थित झूलेलाल चौक में बहिराणा साहिब का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा भगवान झूलेलाल के पंजड़ा गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। साथ ही चौक में पारंपरिक सिन्धी छेज का आयोजन भी हुआ, जिसमें युवाओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
लंगर प्रसादी व भजन संध्या आज
शहर के सिन्धु पैलेस भवन में आज दोपहर में लंगर प्रसादी की जाएगी। वहीं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं का सफल संचालन मेला संयोजक प्रकाश मनवानी एवं लक्ष्मण नैनवानी के नेतृत्व में किया गया। वाहन रैली प्रभारी महेश लालवानी, दीपक खियानी, सुनील लालवानी, विक्की लालवानी एवं रवि संगतानी सहित युवा टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर समाज के बाबा साहब गोविंदराम आहूजा, गोरधन मेघनानी, प्रतापमल लालवाणी, नत्थूमल होतवानी, अध्यक्ष टीकमदास खियानी, उपाध्यक्ष बाबूलाल सुखनानी, रवि कुमार चंदानी, सचिव सुनील रामनानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार लालवानी, नंदलाल पहुवानी, संरक्षक वासुदेव बसरानी, गुलाबराय चंदानी, हरिकिशन सोनी, ऑडिटर पंकज सुखनानी, कन्हैयालाल सोनी, राजा संगतानी, इसके साथ ही भारतीय सिन्धु सभा महिला मंडल की अध्यक्षा उषा सुखनानी, संरक्षक कौशल्या खियानी, उपाध्यक्ष राखी सुखनानी, पम्मी हासवानी, आशा सेवकानी, पार्वती सोनी, कविता लालवानी सहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थि
