आस्था, भक्ति और उल्लास से गुंजा खाटू: श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा

3 Min Read

सीकर: Khatu Shyam Birthday 2025 LIVE Updates: आज 1 नवंबर को मनाया जा रहा खाटूश्यामजी का जन्मदिन, हैप्पी बर्थडे कहने आए लाखों श्रद्धालु

खाटू नगरी में शनिवार को श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया जा रहा है। तड़के सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में निशान लिए श्रद्धालु जयकारों के साथ गलियों में चलते नजर आए, जिससे पूरा शहर “श्याम नाम’’ से गुंजायमान हो उठा।

मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। आकर्षक लाइटिंग और देश-विदेश से मंगाए गए पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया। भक्त बड़े-बड़े थालों में केक और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं और बाबा को भोग लगा रहे हैं।

2600 सुरक्षाकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

जन्मोत्सव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शहरभर में 2600 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है, जबकि ड्रोन कैमरों से पूरी खाटू नगरी की निगरानी की जा रही है।
उधर, श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है।

दर्शन को उमड़े लाखों लोग

आतिशबाजी और चिकित्सा कैंपों से सजा माहौल

शाम होते ही भक्तों द्वारा की जा रही आतिशबाजी ने उत्सव में और रंग भर दिए। चिकित्सा विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर प्राथमिक उपचार कैंप लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

रींगस से खाटू श्यामजी तक सड़क मार्ग को नॉन-व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है, वहीं प्रशासन ने 52 बीघा मैदान में नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था भी की है।

खाटू नगरी में शनिवार को श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया जा रहा है। तड़के सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में निशान लिए श्रद्धालु जयकारों के साथ गलियों में चलते नजर आए, जिससे पूरा शहर “श्याम नाम’’ से गुंजायमान हो उठा।

मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। आकर्षक लाइटिंग और देश-विदेश से मंगाए गए पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया। भक्त बड़े-बड़े थालों में केक और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं और बाबा को भोग लगा रहे हैं।

आकर्षक सजावट

2600 सुरक्षाकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

जन्मोत्सव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शहरभर में 2600 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है, जबकि ड्रोन कैमरों से पूरी खाटू नगरी की निगरानी की जा रही है।
उधर, श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है।

Reported by हनुमान सिंह सीकर राजस्थान न्यूज़ नवंबर 01, 2025

Share This Article
Exit mobile version