माफी वीडियो कांड में नया मोड़, एक और वीडियो वायरल, गौतम जीनगर से कि मारपीट, आत्मघाती कदम उठाया

2 Min Read

सिणधरी थाना मामला, उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा

बालोतरा। सिणधरी थाना प्रकरण में अब एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे नए वीडियो में गौतम जीनगर के साथ एक व्यक्ति द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है तथा क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसी घटनाक्रम से जुड़ा हुआ है,

 जिसमें पहले थाने के भीतर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल हुआ था। अब इस नए वीडियो में कथित तौर पर युवक के साथ मारपीट की घटना दिखाई दे रही है, जिससे परिजनों और समाज में नाराजगी और बढ़ गई है। परिजनों का आरोप है कि जबरन माफी मंगवाने और मारपीट कर वीडियो बनाने की घटनाओं से युवक मानसिक रूप से बेहद आहत हुआ, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

प्रार्थी पक्ष ने मांग की है कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी उच्च अधिकारी से कराई जाए। साथ ही थाने में तैनात कर्मियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। ज्ञापन के दौरान जीनगर समाज के सिणधरी अध्यक्ष खूबाराम नाडोला चौहान, पूर्व पार्षद गोविंदराम गोयल, पूसाराम सोनगरा, कुंदनमल सोनगरा, उमेदाराम सोनगरा, गोविंद सोनगरा, जगदीश सोनगरा, अनिल व्यास, अनिल सोनगरा, ललित गुजर, कमलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फिलहाल, लगातार सामने आ रहे वीडियो ने इस पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया है और पुलिस प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Share This Article
Exit mobile version