सीकर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप

1 Min Read

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सीकर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपिया सुमन कुमारी पटवारी, पटवार हल्का भगेगा, तहसील नीमकाथाना जिला सीकर को परिवादी से 7,000 रुपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी सीकर चौकी को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी से उसके पिता एवं चाचा का नाम जमाबंदी में दुरस्त करने की एवज में परिवादी से 7000 रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।

एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ अनिल कयाल के सुपरवीजन में एसीबी की सीकर ईकाई के विजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुभाष मील पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपिया श्रीमती सुमन कुमारी पटवारी, पटवार हल्का भगेगा, तहसील नीमकाथाना जिला सीकर को 7,000 रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Share This Article
Exit mobile version