जोधपुर। फलोदी जिले के भारतमाला हाइवे पर रविवार शाम करीब 7 बजे खड़े ट्रेलर में मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) के घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में सवार 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 10 महिलाएं, 4 बच्चे और चालक शामिल हैं। सभी लोग जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र स्थित नैनची बाग के रहने वाले थे।
मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम के अनुसार नैनची बाग निवासी 12 महिलाएं और 4 बच्चे देवउठनी एकादशी पर कोलायत स्थित कपिल मुनि आश्रम में कार्तिक स्नान करने गए थे। वहां से लौटते समय जिस बस में वे सवार थे, वह हनुमान सागर क्षेत्र में खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कई महिलाएं और बच्चे बस से बाहर जा गिरे।
इन की हुई मृत्यु मृतकों के नाम
गीता देवी (50), सज्जन कंवर (60),टीना (40),दिशू (6) उर्मिला (55) पुंज उर्फ प्रणव (10) दिव्या (23) मीना (53) फतेह पूरी (32) मधु (45) रुद्राक्ष सानिया (32) गीता (50) कुश सांखला रामेश्वरी पत्नी मूलाराम की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। अंदर सभी सीटें उखड़ गईं। महिलाएं और बच्चे एक-दूसरे पर जा गिरे, कई महिलाएं हाइवे पर आ गिरी।
एक ही परिवार के 7 सदस्य हादसे में मृत
हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल थे सज्जन कंवर पत्नी ओमप्रकाश सांखला, गीता पत्नी गोविंद सिंह सांखला, उर्मिला पत्नी राम सिंह, टीना पत्नी विनोद कुमार, सानिया पत्नी दिलीप सिंह सांखला, दिशू पुत्री उमेश सिंह और पुंज एक ही परिवार के सदस्य थे।
परिजनों का धरना सरकारी नौकरी व 25–25 लाख मुआवजे की मांग
सोमवार सुबह मृतकों के परिजन महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर के बाहर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने सरकार से 25–25 लाख रुपये मुआवजा एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग उठाई थी
धरना समाप्त बनी सहमति मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा:घायलों को 2 लाख तक की आर्थिक मदद
; धरना समाप्त हुआ एमजीएच मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे समाज के लोग जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में चल रहा धरना अब समाप्त प्रशासन और धरने पर बैठे लोगों के बीच मांगों को लेकर सहमति बन गई है एडीएम अंजुम ताहिर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी इसके अतिरिक्त, जिन परिवारों में तीन या इससे अधिक लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें अधिकतम 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी एडीएम अंजुम ताहिर ने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद दी जाएगी इसके साथ ही, प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी इन मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है
