वीरात्रा माता मंदिर में फोटोग्राफी विवाद बना बवाल, लाठी-डंडों से मारपीट

1 Min Read

बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र स्थित वीरात्रा माता मंदिर में रविवार शाम फोटोग्राफी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुट आमने-सामने आ गए। 10–12 युवक लाठी-डंडों व सरियों से भिड़ गए, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान महिलाएं दहशत में आ गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दो युवकों को दस्तयाब किया है। मंदिर ट्रस्ट ने फोटोग्राफी का टेंडर निरस्त कर दिया है। चौहटन थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पूरा वीडियो Daily News Track के इंस्टाग्राम अकांउट पर देख सकते हैं

Share This Article
Exit mobile version