भगवान झूलेलाल पर टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज में आक्रोश, निकाली आक्रोश रैली

2 Min Read
भगवान झूलेलाल पर टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज में आक्रोश

बालोतरा। भगवान झूलेलाल पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ बालोतरा सिंधी समाज में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर गुरुवार को पूज्य सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा इकाई बालोतरा, सिंधी युवा शक्ति सहित समाज के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से आक्रोश रैली निकाली।

आक्रोश रैली निकाली

रैली सुबह 11 बजे नयापुरा से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए हुए शामिल हुए। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहाँ समाज प्रतिनिधियों ने अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

इस दौरान सिन्धी समाज अध्यक्ष वासुदेव बसरानी, गोरधनदास मेघनानी, प्रतापमल लालवानी, प्रकाश मनवानी, राजकुमार छब्ब्लनी, संजय धीरवानी, प्रकाश सोनी, राजेश धीरवानी, योगेश सुखनानी, चंद्रप्रकाश मेघनानी, दीपक सुखनानी, जयकिशन हिरवानी, विक्की लालवानी, इन्द्रकुमार बसरानी, सुनील लालवानी, जीतू छब्बलानी, नरेंद्रकुमार लालवानी, लालचंद सोनी, शोभराज लोहानी, खुशलदास धीरवानी, हेमंत शर्मा, मोहनलाल लालवानी, प्रकाश खियानी, देवेंद्र धीरवानी, घनश्याम मोटवानी, नरेश सोनी, योगेश सोनी, दिनेश मेघनानी, दीपक संगतानी, मुकेश तुलसानी, रमेश आसवानी, गुलाब कृपलानी, हितेश सोनी, देवीदास सुखनानी, मुरलीधर परमार, विजय शर्मा, संदीप रामनानी, मनोज मोटवानी, रामचंद्र सुखनानी, नारायण संगतानी, सुनील रामनानी, राजू बसरानी, करण लालवानी, गोविन्द सुखनानी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Exit mobile version