महिला का गला काटने की सनसनीखेज वारदात का 6 घंटे में खुलासा, आरोपी गोविन्द जालोर से गिरफ्तार

2 Min Read
आरोपी गोविन्द जालोर से गिरफ्तार

बालोतरा। जिले के थाना समदड़ी क्षेत्र में महिला का गला काटने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 6 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस थाना समदड़ी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविन्द को जालोर से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश कुमार (IPS) ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उनके निर्देशन में हरफूल सिंह (RPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा तथा देरावर सिंह (RPS), वृत्ताधिकारी सिवाना के सुपरविजन में नरपतदान, थानाधिकारी समदड़ी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

सोमवार को दोपहर बाद सूचना मिली कि एक महिला गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पीड़िता गला कटा हुआ अवस्था में मिली। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा गंभीर स्थिति को देखते हुए एमडीएम अस्पताल, जोधपुर रेफर किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहायता, पारंपरिक पुलिसिंग एवं आसूचना संकलन के माध्यम से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गोविन्द पुत्र पांचाराम, जाति जोगी, उम्र 20 वर्ष, पेशा चालक, निवासी एफसीआई कॉलोनी, जालोर जिला जालोर को दस्तयाब किया।  फिलहाल आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ जारी है 

Share This Article
Exit mobile version