बालोतरा। झूलेलाल जन्मोत्सव (चेटीचंड महोत्सव) के उपलक्ष्य में आयोजित सिन्धी प्रीमियर लीग-2026 के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबला टीम-सी और टीम-डी के बीच खेला गया। टीम-डी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम-सी ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 177 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस मैच में जय लालवानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें बेस्ट बैटर तथा प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-डी 12 ओवर में 112 रन ही बना सकी और टीम-सी ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद फाइनल मुकाबला टीम-बी और टीम-सी के बीच खेला गया। टीम-बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम-बी ने निर्धारित 12 ओवर में 101 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-सी की पूरी टीम 53 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह टीम-बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिन्धी प्रीमियर लीग-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में धीरज लालवानी को बेस्ट बैटर और संजय आहूजा को बेस्ट बॉलर चुना गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष टीकमदास खियानी, उपाध्यक्ष बाबूलाल सुखनानी, सचिव सुनील रामनानी, सह सचिव ओमप्रकाश आसुदानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार लालवानी, ऑडिटर पंकज कुमार सुखनानी, महेश कुमार लालवानी, शोभराज लोहानी, मेला संयोजक लक्ष्मण नैनवानी व प्रकाश मनवानी, बाबा साहब नत्थूमल होतवानी, पंडित विजय शर्मा, सरंक्षक गुलाबराय चंदानी, वासुदेव बसरानी, हरिकिशन सोनी, पूनमचंद परमार, चंद्रप्रकाश मेघनानी, सुनील लालवानी, घनश्याम बसरानी, चंद्रप्रकाश आसुदानी, योगेश कुमार सुखनानी आदि मौजूद रहे।
