सेंट पॉल स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस थाने का विजिट कर पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना,पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षा बंधन  बढ़ाया आपसी विश्वास 

6 Min Read

साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद।

विद्यार्थियों ने नशा-मुक्ति का दिया संदेश

बालोतरा रमेश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार  गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं  अशोक जोशी आरपीएस वृताधिकारी पचपदरा के निकट सुपरवीजन में  अमराराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा को दिए गए दिशा-निर्देशानुसार भाई-बहन के अटूट स्नेह और सुरक्षा के संदेश को आगे बढ़ाते हुए, सेंट पॉल स्कूल, बालोतरा की छात्राओं ने आज पचपदरा पुलिस थाने पहुँचकर ‘रक्षा बंधन’ का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्राओं ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बाँधकर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया, जिसने पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को और भी गहरा कर दिया। इसी दौरान विद्यार्थियों ने पचपदरा पुलिस थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम, राजकाॅप सीटीजन एप और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। 

इस विशेष अवसर पर, पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता का संदेश देते हुए एक संरक्षक की भूमिका निभाई। पचपदरा थानाधिकारी  अमराराम खोखर निपु. ने छात्राओं से कहा, ‘हम जनता की सेवा में हर समय तत्पर हैं और आज बहनों का यह प्यार हमें नई ऊर्जा देता है।’ उन्होंने बच्चों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, प्राथमिक जांच व परिवाद और अपराध से जुड़े प्रावधानों के बारे में भारतीय न्याय संहिता के अनुसार जानकारी दी और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी मित्र है और उन्हें किसी भी मुश्किल में निडर होकर पुलिस से मदद लेनी चाहिए।

थाना भ्रमण और दैनिक कार्यप्रणाली का अवलोकन 

सेंट पॉल स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस थाने का विजिट कर पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना,पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षा बंधन  बढ़ाया आपसी विश्वास  5

 छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जानने का अवसर मिला। बच्चों को थाने के स्वागत कक्ष, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, थानाधिकारी कक्ष, मालखाना आदि का विजिट करवाते हुए पुलिस की कार्यप्रणली से परिचित कराया गया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से कई सवाल पूछे, जिससे उनकी जिज्ञासा शांत हुई।

साइबर जागरूकता

सेंट पॉल स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस थाने का विजिट कर पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना,पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षा बंधन  बढ़ाया आपसी विश्वास  6

अमराराम राम निपु. थानाधिकारी पचपदरा ने साईबर अपराध के बारे में विस्तार से बताते हुए वर्तमान में चल रहे साईबर अपराध के तरीकों एवं एआई के उपयोग से होने वाले साईबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी दी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ले सकें। साइबर अपराधों के तरीकों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और मैलवेयर अटैक के बारे में बताते हुए इससे बचाव एवं सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही साईबर अपराध की रिपोर्ट करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।

सोशल मीडिया का सही उपयोगः

 इस कार्यक्रम को केवल एक पर्व तक सीमित न रखते हुए, इसे जागरूकता अभियान में बदल दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बालोतरा से आए साईबर एक्सपर्ट एवं सोशल मीडिया प्रभारी श्री मिश्रे खां ने छात्रों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया से जुड़े खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। साईबर अपराध के तरीकों के बारे में बताते हुए साईबर अपराधियों के तीन हथियार ‘लालच, डर व झांसा’ के बारे में बताते हुए सतर्क रहने की अपील की। साथ ही साईबर अपराध से बचने का मूल मंत्र ‘‘रूको, सोचो, एक्शन लो’’ बताया। बच्चों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया।

आत्मरक्षा की जानकारी

 इसी प्रकार, आत्मरक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती पार्वती ने बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ जैसी संवेदनशील जानकारियों से अवगत कराया और आपात स्थिति में स्वयं की रक्षा करने के तरीके सिखाए। उन्होंने ‘राजकॉप एप्लीकेशन’ के ‘नीड हेल्प’ फीचर के उपयोग के बारे में भी बताया, जो संकट के समय तुरंत मदद सुनिश्चित करता है।

नशा-मुक्ति का संदेशः

रक्षा बंधन मनाया

 थानाधिकारी  अमरा राम ने नशे के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में बताया और छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर कोई नशे के सौदागरों के बारे में पुलिस को जानकारी देता है, तो उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान, छात्रों ने जोश के साथ नारे लगाकर नशा-मुक्ति का सामूहिक संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर विशाल रेयमंड ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल छात्राओं में समाज सेवा, संवेदनशीलता और पुलिस के प्रति गहरा विश्वास बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक  अभीलाष,  प्रवीण चैधरी, शिक्षिका  प्राग्या भारती,  शताब्दी श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारी  लक्ष्मण सिंह,  खेंगाराराम,  बांकाराम,  कानाराम,  मुकेश कुमार, बस्तीराम,  रघुनाथ  मांगीलाल, खेराजराम,  केसराराम, बाबुलाल, अशोक कुमार  चैनाराम,  सुरेन्द्र कुमार, जीतूराम,  नरपतराम  रामस्वरूप व  रूपाराम भी उपस्थित रहे।

बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया और एकजुट होकर ‘नशा-मुक्ति’ का संदेश दिया। यह पहल पुलिस और समाज के बीच की दूरी को कम करने, बच्चों में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। 

Share This Article
Exit mobile version