संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकला पथ संचालन और मनाया विजयादशमी उत्सव

4 Min Read
संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकला पथ संचालन

 सर्व हिन्दू समाज को एक होकर संघ की शाखाओं में आकर व्यक्तित्व निर्माण करना चाहिए :महंत  परशुराम गिरी महाराज 

पादरू। बालोतरा जिले के पादरू कस्बे में विजयदशमी उत्सव के निमित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का भव्य और विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया।पथ संचलन कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए उत्सव स्थल पर पहुंचा।इस विजयादशमी कार्यक्रम में पावन सानिध्य  महंत परशुराम गिरी  महाराज मठ कनाना का रहा और संघ से पाथेय प्रदान कर्ता श्री राजेश जी, सह प्रांत प्रचाकर, जोधपुर प्रान्त उपस्थित रहे,इस दौरान कस्बे के समस्त मुख्य मार्गों और चौराहों पर रंगोली, दीप प्रज्बलित करके महाआरतियो के माध्यम से संचलन का स्वागत और अभिनंदन किया गया,जब संचालन की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पादरू से शुरुआत हुई तो रा. उ.मा.बा.वि.पादरू मैदान तक मुख्य मार्ग के दोनों तरफ महिला, बालिकाओं, पुरुषों, प्रबुद्धजनों और समस्त ग्रामवासियों की भीड़ मुख्य मार्ग के दोनों तरफ खड़ी होकर के पथ संचलन को निहारत दिखे।पथ संचलन के दौरान मुख्य मार्गों पर कस्बेवासियों द्वारा जगह जगहों पर पुष्प वर्षा की गई, मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन द्वारा भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया,व्यापारी भाइयों ,बुलडोजरों के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई और *मुस्लिम समाज द्वारा भी पथ संचलन का स्वागत अभिनंदन किया गया*,कई ड्रोन कैमरो के माध्यम से इस कार्यक्रम की भव्य रिकॉर्डिंग और चित्रांकन भी किया गया।इस कार्यक्रम में भव्य पांडाल और मंच सज्जा कर मेहमानों और ग्रामवासियों के लिए अल्पाहार, जलपान की व्यवस्था भी उपलब्ध रही,इस संचलन में लगभग 721स्वयंसेवको ने संचलन में भाग लेकर विजयादशमी उत्सव मनाया।

सैकड़ों Rss के जवान मौजूद

पुलिस प्रशासन की रही पुख्ता व्यवस्था: संचालन के शुरू होने के 3 घंटे पूर्व से लेकर के संचालन पूर्णता के तक चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस विभाग का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ कस्बे में पूर्णतया शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल रहा तथा पुलिस विभाग के द्वारा मुख्य मार्गों का अवलोकन करके संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लेकर के व्यवस्थाओं को निर्बाध रूप से संचालित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

इस पथ संचलन और विजयदशमी उत्सव को आकर्षित और उत्कृष्ट बनाने में पादरू मंडल की विभिन्न शाखाओ की टोली, ग्राम प्रमुखों, गठनायको, मंडल कार्यवाह, खंड कार्यवाह, जिला कार्यवाह और जिला शारीरिक प्रमुख, जिला महाविद्यालय प्रमुख,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल सहित अन्य बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, सभी ने सराहनीय प्रयास किया जिसकी बदौलत इतना आकर्षक भाव पथ संचलन और विजयदशमी उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

..

“राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक को और हमारे समाजबंधुओ को पाञ्चजन्य की अवधारणा को समझना होगा और अपने जीवन में इसे उतरना होगा और परिवर्तन की शुरुआत सर्वप्रथम अपने घर से, अपने स्वयं से करनी होगी तब हम समरस, समान और एक हो पाएंगे और समाज का हर एक व्यक्ति के घर से एक स्वयंसेवक निकउले और शाखा में आए तो व्यक्तित्व निर्माण होगा और एक नए समाज का उत्पत्ति होगी”

धुम धाम से निकाल पंथ संचलन

राजेश , सह प्रांत प्रचारक, जोधपुर प्रान्त

“संपूर्ण भारत में संघ का विस्तार बढ़ रहा है और हम सभी समाज बंधुओ को छुआछूत, भेदभाव आदि को भुलाकर के हमें अब एक साथ आना होगा और संपूर्ण विश्व को हमसे काफी उम्मीद है आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।”

Share This Article
Exit mobile version