बाड़मेर कलेक्ट्रेट को 3 ‘RDX` बम से उड़ाने की धमकी, कलेक्टर की ऑफिशियल मेल ID पर आया धमकी भरा ई-मेल; पूरा परिसर खाली, पुलिस जांच में जुटी

1 Min Read
कलेक्ट्रेट को 3 'RDX` बम से उड़ाने की धमकी,

बाड़मेर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला कलेक्टर कार्यालय को 3 ‘RDX` बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। यह धमकी कलेक्टर की ऑफिशियल ई-मेल ID पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को सूचित किया, जिसके बाद एहतियातन पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया। परिसर में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आमजन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में बम होने की सूचना की पुष्टि की है। इसके बाद मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं। पूरे परिसर की सघन तलाशी अभियान के तहत जांच की जा रही है।

फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर जांच जारी है। पुलिस धमकी भरे मेल की तकनीकी जांच कर रही है और मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थिति पर प्रशासन और पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

Share This Article
Exit mobile version