एमबीआर कॉलेज भूमि आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने अर्धनग्न होकर जताया रोष

2 Min Read
छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बालोतरा स्थित एमबीआर राजकीय पीजी महाविद्यालय की भूमि को जिला कलेक्टर कार्यालय हेतु आवंटित किए जाने की अनुमति आयुक्तालय से मिलते ही छात्र संगठनों में आक्रोश फैल गया। फैसले के विरोध में आज एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने अर्धनग्न होकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय की जमीन विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद सुविधाओं और भविष्य में कॉलेज विस्तार के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन द्वारा बिना छात्रों से संवाद किए भूमि आवंटन करना छात्र हितों के साथ सीधा अन्याय है।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आवंटन आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

..

छात्र कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलेज पहले ही खेल मैदान एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। ऐसे में भूमि का हस्तांतरण आने वाली पीढ़ियों के अवसरों और शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करेगा। छात्रों ने राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर महाविद्यालय की भूमि को सुरक्षित रखने और शिक्षा हित में निर्णय लेने की अपील की।

प्रदर्शन में राजू चौधरी, जस राज सारण, जितेंद्र मेघवाल, डूंगर चौधरी, रमेश, विक्रम जीत, ओमप्रकाश, दिनेश कुमार, रणवीर सिंह, रणवीर बारूपाल, सलीम भाई, रमेश भादू, भोमाराम, गौरव, हरीश, रामलाल, जोगाराम, चौखाराम, पवन कुमार सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Share This Article
Exit mobile version