राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जैसलमेर के पोकरण पहुंचे थे. उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं और हमारी सरकार नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर प्रतिबद्धता से काम कर रही है. सीएम ‘रिन्यू’ कंपनी के सौर ऊर्जा संयंत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हम सभी की सहभागिता से राजस्थान में ऊर्जा के क्षेत्र में हरित और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे जिससे उत्कृष्ट और विकसित राजस्थान की संकल्प सिद्धि हो सके.1,500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगारशर्मा ने कहा कि इस संयंत्र से राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर किए जा रहे कार्यों को गति मिलेगी. इस संयंत्र से उत्पादित सारी बिजली राजस्थान की वितरण कंपनियों को कम दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी. इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध ऊर्जा मिल सकेगी तथा भविष्य की परियोजनाओं के लिए भी एक मानक तैयार होगा. इस संयंत्र से 1,500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.
Recent Posts
- JAISALMER जैसलमेर में स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में आग, चलती ट्रेन से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
- साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी, पोस्टमॉर्टम में आंतें लाल मिलने से जहर की आशंका, जानिए पूरा मामला
- 8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व
- JaisalmerNews जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात: इंजीनियर के क्वार्टर में चोरी, शराब पी और दीवारों पर ‘बिहारी बाबू’ के संदेश छोड़ गया चोर
- सीकर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप
Recent Comments
No comments to show.

