जिला कलक्टर टीना डाबी ने गुरुवार को बाड़मेर शहर का दौरा कर नालों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में नालों की सफाई के कार्य को प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर टीना डाबी ने स्टेशन रोड समेत बाड़मेर शहर में विभिन्न स्थानों पर नालों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कई नाले अवरुद्ध हैं, जिससे बारिश के दौरान खतरा हो सकता है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को नालों की सफाई के कार्य को प्राथमिकता देने के साथ खुले मैनहोल्स को ढकने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल निकासी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अहिंसा सर्किल, हाई स्कूल रोड़ शहीद स्मारक के पास नाले का निरीक्षण करते हुए उसकी प्राथमिकता से सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बारिश के दौरान कच्ची बस्तियों में पानी का भराव नहीं हो। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत, नगर परिषद आयुक्त संतलाल मक्कड़, रुडिप अधिशाषी अभियंता राधा किशन चौधरी, नगर परिषद के सहायक अभियन्ता पुरखाराम, कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Recent Posts
- साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी, पोस्टमॉर्टम में आंतें लाल मिलने से जहर की आशंका, जानिए पूरा मामला
- 8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व
- JaisalmerNews जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात: इंजीनियर के क्वार्टर में चोरी, शराब पी और दीवारों पर ‘बिहारी बाबू’ के संदेश छोड़ गया चोर
- सीकर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप
- तिलवाड़ा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन : समाज की एकता, संस्कृति और समरसता का गूंजा संदेश
Recent Comments
No comments to show.

