अवैध संचालित टैंकरो पर परिवहन विभाग सख्त नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी

Narpat Mali
1 Min Read

बालोतरा जिला परिवहन अधिकारी, बालोतरा भगवान गहलोत ने बताया कि जिला परिवहन क्षेत्र बालोतरा के अधीन समय-समय पर संचालित जल परिवहन टैंकरों की जांच की जाती रही है, तथा विभागीय नियम विरूद्ध संचालित टैंकरो पर परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की जाती रही है।

अवैध संचालित टैंकरो पर परिवहन विभाग सख्त नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी 1001224632
अवैध संचालित टैंकरो पर परिवहन विभाग सख्त नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी 3

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर रविवार  व सोमवार को जल परिवहन में लगे 40 टैंकरों की जांच की गई जिसमें कि 10 टैंकरों में दस्तावेजों की कमी एवं विभागीय नियमानुसार संचालन किया जाना नहीं पाया गया। इन अवैध संचालित वाहनों पर विभागीय शास्ति / प्रशमन राशि आरोपित की गई। वक्त चैकिंग समस्त जल परिहवन टैंकरो को वैध दस्तावेज एवं विभागीय नियमानुसार ही वाहन संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही जिला परिवहन अधिकारी ने आह्वान किया कि सभी वाहन मालिक तथा जल स्टोर संचालक विभागीय नियमानुसार अपने वाहन की वैधता के उपरान्त ही वाहन संचालित करें। जिला परिवहन कार्यालय बालोतरा की ओर से लगातार प्रवर्तन कार्यवाही जारी है। प्रवर्तन दलों द्वारा सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। अवैध /नियम विरूद्व संचालित वाहनों पर वाहन सीजर की कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article