श्री श्याम शरणम् सेवा समिति अध्यक्ष संचेती ने किए मसूरिया स्थित बाबा बालीनाथ मंदिर के दर्शन

Narpat Mali
1 Min Read
श्री श्याम शरणम् सेवा समिति अध्यक्ष संचेती ने किए मसूरिया ,बाबा बालीनाथ मंदिर के दर्शन

बालोतरा। श्री श्याम शरणम् सेवा समिति के अध्यक्ष सुमित संचेती रविवार को जोधपुर के मसूरिया पहाड़ी स्थित बाबा रामदेव जी के गुरु बाबा बालीनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा बालीनाथ जी के दर्शन किए।

मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष सुमित संचेती का पुष्पमाला पहनाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर में हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

श्री श्याम शरणम् सेवा समिति अध्यक्ष संचेती ने किए मसूरिया स्थित बाबा बालीनाथ मंदिर के दर्शन 1001531306
पुष्प माला व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान

इस अवसर पर अध्यक्ष संचेती ने कहा : कि बाबा बालीनाथ जी की कृपा से सेवा और श्रद्धा का भाव सदैव बना रहे, यही हमारी प्रार्थना है। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जगदीश हुड्डा, मयंक अवस्थी, भूपेंद्र प्रजापत सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article