राष्ट्रीय जाट शताब्दी सम्मेलन 9 नवंबर को पुष्कर में आयोजित होगा ,युवाओं को पहचान पूर्वजों का सम्मान, वरिष्ठजनों का आशीर्वाद रहेगी थीम..

Narpat Mali
3 Min Read
युवाओं को पहचान, पूर्वजों का सम्मान, वरिष्ठजनों का आशीर्वाद रहेगी थीम

बालोतरा. जिले में समाज बंधुओं को दिया आमंत्रण जाट समाज के गौरव, एकता और संस्कृति को समर्पित राष्ट्रीय जाट शताब्दी सम्मेलन आगामी 9 नवंबर 2025 को धार्मिक नगरी पुष्कर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से हजारों की संख्या में जाट समाज के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन और समाजसेवी भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवाओं में जागरूकता लाना और पूर्वजों के योगदान को सम्मान देना है।

सम्मेलन की थीम युवाओं को पहचान, पूर्वजों का सम्मान, वरिष्ठजनों का आशीर्वाद रखी गई है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार यह सम्मेलन समाज में नई ऊर्जा और दिशा देने वाला साबित होगा। इसमें शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और नेतृत्व निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन समिति के प्रेमसिंह सियाग ने बताया कि जाट समाज की एकता को मजबूत करने तथा आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोडऩे के लिए यह ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। 

राष्ट्रीय जाट शताब्दी सम्मेलन 9 नवंबर को पुष्कर में आयोजित होगा ,युवाओं को पहचान पूर्वजों का सम्मान, वरिष्ठजनों का आशीर्वाद रहेगी थीम.. 1001591543
समाज बंधुओं को दिया आमंत्रण

सम्मेलन में समाज के विभिन्न प्रांतों से आने वाले वक्ता अपने विचार रखेंगे और युवाओं को समाजसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करेंगे। पुष्कर में होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। मंच व्यवस्था, आवास व्यवस्था और भोजन प्रबंध के लिए अलग-अलग समितियाँ बनाई गई हैं। सामाजिक संगठनों और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में भाग लें। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायक सत्र रखे गए हैं। इसके साथ ही समाज के इतिहास, संस्कृति और योगदान को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि यह सम्मेलन न केवल जाट समाज की एकता और गौरव का प्रतीक होगा बल्कि समाज को आधुनिकता के साथ परंपराओं से जोडऩे की दिशा में एक नया अध्याय खोलेगा। पुष्कर में होने वाला यह आयोजन समाज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक साबित होगा। 

आयोजन को लेकर बालोतरा जिले में विशिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण देकर सम्मेलन में अधिकाधिक समाजबंधुओं से भाग लेने का आह्वान किया। बालोतरा के वीर तेजाजी छात्रावास में समिति की ओर से आमंत्रण पत्रिका भेंट की गई। इस दौरान आयोजन समिति के प्रेमसिंह सियाग, विश्वेन्द्र सिंह चौधरी के साथ करनाराम मांजू, खींयाराम सारण, महेन्द्र डूडी, जोगाराम सारण, मगाराम पूनिया, खैराजराम लेगा, अनूप सियाग सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।

Share This Article