धूल, गड्ढे और खतरा… जीवन मुश्किल: महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Narpat Mali
2 Min Read
महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डेढ़ साल से अधूरा पड़ा सीवरेज-जललाइन का काम  महिलाओं ने जताया रोष

बालोतरा। शहर के शांतिनगर, आदेश्वर नगर और डागा हॉस्पिटल गली क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएँ बुधवार को कलेक्टर ऑफिस पहुँचीं। महिलाओं ने सीवरेज व पानी की लाइन बिछाने के दौरान अधूरे छोड़े गए कार्यों, टूटी सड़कों और फैल रही धूल की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से सीवरेज और पेयजल लाइन का काम अधूरा पड़ा है। पेचवर्क न होने से सभी सड़कों पर मड्डा डाल दिया गया है, जिससे पूरे दिन धूल उड़ती रहती है और राहगीरों को सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। जगह–जगह सड़क धँसने से बाइक सवारों के फिसलने की घटनाएँ रोज की बात हो गई हैं।

धूल, गड्ढे और खतरा… जीवन मुश्किल: महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 1001661407
महिलाएं पहुंची कलेक्टर कार्यालय

निवासियों के अनुसार, “घर की सफाई से लेकर आवागमन तक हर काम प्रभावित है। क्षेत्र कभी शहर के सबसे साफ-सुथरे इलाकों में गिना जाता था, लेकिन अब जीवन जीना मुश्किल हो गया है।”

लोगों ने बताया कि पार्षद, विधायक व प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। शहर भर में सीवरेज और पानी की लाइन का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है, न नई सड़क बन रही है और न पुराने रास्तों का सुधार हो रहा है।

धूल, गड्ढे और खतरा… जीवन मुश्किल: महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 1001661403
महिलाओं ने जताया रोष

कलेक्टर ऑफिस पहुँची महिलाओं में शिखा जिंदल, कविता डिग्गा, ख़ुशी लुंकड़, अभयमति मेहता, सारिका बागरेचा, डिंपल सालेचा, ज्योति मालानी, रजनी कवाड़, ममता श्रीश्रीमाल, सरोज कोठारी, सीमा श्रीश्रीमाल, अपेक्षा पालरेचा सहित क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएँ शामिल रहीं।

Share This Article