जैन खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल सम्पन्न, कल जैन हाट मेला व पारितोषिक वितरण

Narpat Mali
2 Min Read

35 खेलों में 3500 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी, जैन समाज में उत्साह का माहौल

बालोतरा। जैन समाज द्वारा आयोजित जैन खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी खेलों के फाइनल मुकाबले सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जैन हाट (बाजार) मेला एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन कल 2 जनवरी 2026 को वर्धमान स्कूल के प्रांगण में किया जाएगा।

जैन खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल सम्पन्न, कल जैन हाट मेला व पारितोषिक वितरण 1001854816
रात्रि वालीबॉल प्रतियोगिता

जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष पवन बाफना ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से चल रही इस प्रतियोगिता में समाज के महिला, बच्चे एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 35 खेलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 3500 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नववर्ष में नई ऊर्जा का संचार करते हैं, जो पूरे वर्ष प्रेरणा देता रहेगा।

जैन खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल सम्पन्न, कल जैन हाट मेला व पारितोषिक वितरण 1001854817
उठक बैठक कुर्सी प्रतियोगिता

जैन खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक जॉय सालेचा ने बताया कि प्रतियोगिता में नींबू-चम्मच, इन-आउट, 50 व 100 मीटर दौड़, दीपक सजावट, मेहंदी, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, बॉक्स क्रिकेट, रंगोली, स्केचिंग, तीन टांग दौड़, लंबी कूद, नृत्य, पंजा कुश्ती, फैंसी ड्रेस, किचन क्वीन, धीमी गति साइकिल व एक्टिवा, बोरी रेस, उठक-बैठक कुर्सी, म्यूजिकल चेयर एवं मैराथन सहित अनेक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे जैन समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जैन खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल सम्पन्न, कल जैन हाट मेला व पारितोषिक वितरण 1001854807

जैन खेलकूद प्रतियोगिता उप संयोजक पीयूष बालड़ ने बताया कि कल आयोजित होने वाले समारोह में खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा होंगे। साथ ही उपाध्यक्ष शांतिलाल अन्याव, मंत्री महेन्द्र वैद, स्थानकवासी समाज अध्यक्ष मोतीलाल हुंडिया एवं वर्धमान स्कूल अध्यक्ष पृथ्वीराज गोठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जैन खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल सम्पन्न, कल जैन हाट मेला व पारितोषिक वितरण 1001854815
प्रतियोगिताओ मैं उत्साह

कार्यक्रम की तैयारियों में जिनेश चौपड़ा, संयम बाघमार, रंजीत चोपड़ा, आशीष कवाड़, राहुल अन्याव, नीलेश सालेचा, मुदित मेहता, सतीश भंसाली, पीयूष बालड़, सिद्धू अन्याव, यश बालड़, आनंद मेहता, अविनाश गोलेच्छा, संदीप माताजी, दीपक चोपड़ा, श्रेयांश बाठीया, तुषार सालेचा, खुशवंत बाघमार सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Share This Article