श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा प्रबंधकारिणी की बैठक आयोजित,15 मार्च से झण्डारोहण के साथ प्रारंभ होगा तिलवाड़ा पशु मेला

Narpat Mali
3 Min Read

श्री मल्लीनाथ पशु मेले के आयोजन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर

बालोतरा.  जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में श्री मल्लीनाथ पशु मेला प्रबंधकारिणी की बैठक आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर  सुशील कुमार यादव ने 15 मार्च से प्रारंभ होने वाले श्री मल्लीनाथ पशु मेले की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि उपखंड अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जायेगा, जो दुकानों की नीलामी से प्राप्त राशि का मेले के आयोजन में होने वाले खर्च का भुगतान करते हुए शेष राशि राज्य सरकार के खाते में जमा करेगी। उन्होंने मेले में आने वाले पशु और दर्शनार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला परिसर में आवश्यक दवाइयों के साथ मेडिकल टीम मय एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने मेले के दौरान वित्तीय सुविधा प्रदान करने के लिए बीसी के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। साथ ही मेले के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एवं जहर खुरानी घटनाओं को रोकने को पुलिस बल तैनात करने तथा दर्शनार्थियों के आने जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला मैदान के आगजनी घटनाओं की रोकथाम के लिए मेला अवधि के दौरान अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि मेला मैदान में केवल नीलामी में आवंटित दुकानों को ही व्यापार करने की अनुमति प्रदान की जाये।

ये रहेगे आयोजन

1. 11 मार्च को चौकी स्थापना

2. 15 मार्च को झण्डारोहण

3. 16 व 17 मार्च को पशु प्रतियोगिता

4. 15 से 19 मार्च को खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

5. 17 मार्च को सफेद चिठठी

6. 19 मार्च को पुरूस्कार वितरण समारोह

7. 20 मार्च को रवन्ना

बैठक में बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मेहता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता लतीश, जल विभाग के अधीशाषी अभियंता छत्राराम, जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलोरिया, जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नितिन गहलोत, समेत पशुपालन विभाग एवं समिति के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article