शिक्षा के साथ उत्सव: रेनबो स्कूल में रिजल्ट वितरण के साथ भव्य फन फेयर आयोजित

Narpat Mali
4 Min Read
जोधपुर का प्रसिद्ध जादुई शो रहा आकर्षण का केंद्र

बालोतरा। रेनबो ई-स्मार्ट स्कूल में शनिवार को रिजल्ट विथ फन फेयर थीम पर एक अनोखा एवं आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा, संस्कार और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालोतरा डीईओ माध्यमिक देवाराम प्रजापत रहे। विशिष्ट अतिथियों में पाटोदी सीबीईओ हनुमंत सोनी, सेवानिवृत्त सीबीईओ मघाराम चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविन्दसिंह कालूड़ी, डाइट प्रधानाचार्य मधु खत्री, प्रधानाचार्य नारायणराम गेंवा, नारायणदत्त खत्री, सेवानिवृत्त व.अ. लाधाराम गोदारा, पार्षद प्रतिनिधि ठाकराराम खोथ एवं समाजसेवी लिखमाराम सांई उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रिंसिपल इंदु आसुदानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के नवाचार कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं निदेशक चंद्रप्रकाश आसुदानी ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों के सहयोग को आवश्यक बताया। सीबीईओ हनुमंत सोनी ने विद्यालय के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमितता एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षा के साथ उत्सव: रेनबो स्कूल में रिजल्ट वितरण के साथ भव्य फन फेयर आयोजित 1002225514
जोधपुर का प्रसिद्ध जादुई शो आकर्षण का केंद्र

इस अवसर पर सत्र 2025-26 के भामाशाहों भीमाराम माली, गुमनाराम गोदारा, बाबूलाल बैरड़, परमानन्द कड़वासरा, जगदीश सुथार एवं प्रभुसिंह परमेश्वरलाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की 7 अभिनव पहलों स्टडी अवेयरनेस, यूनिफॉर्म अवेयरनेस, पोषण अवेयरनेस, सह-शिक्षा अवेयरनेस, सेनेटरी अवेयरनेस, उपस्थिति अवेयरनेस एवं समय पाबंद अवेयरनेस से जुड़े विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के तहत नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन श्रेणियों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक की भूमिका व.अ. अमरसिंह, अध्यापक पुरखाराम, ममता पालीवाल एवं अंजु गौड़ ने निभाई। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार छात्रा यूनिक सेवल को प्रदान किया गया। इसके अलावा इंस्पायर अवार्ड विजेता तपेन्द्र, स्टेट रोलर स्केटिंग खिलाड़ी स्वरूप कंवर एवं मातृ-पितृ पूजन दिवस विजेता सानवी प्रभाकर को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के शैक्षणिक परिणाम भी उल्लेखनीय रहे। सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं बोर्ड के 55 में से 48 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

मनोरंजन के लिए मिक्की माउस, वाटर बोट, जंपिंग, हेलिकॉप्टर राइड एवं जोधपुर का प्रसिद्ध जादुई शो आकर्षण का केंद्र रहे। अभिभावकों के लिए लक्की मदर, लक्की फादर एवं कप फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। नए सत्र 2026-27 के ओपन एडमिशन के तहत अभिभावकों को आकर्षक गिफ्ट हैंपर प्रदान किए गए। कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया।

शिक्षा के साथ उत्सव: रेनबो स्कूल में रिजल्ट वितरण के साथ भव्य फन फेयर आयोजित 1002225513
ये रहें मोजूद

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ पवनी चौधरी, सुमन कामरा, आरती जैन, सुमित्रा चौधरी, मीनाक्षी सोनी, नेहा बेलानी, भूमिका सोनी, भूमि आहूजा, प्रेरणा घांची, कीर्ति मोटवानी, कृष्णा माहेश्वरी, उर्मिला माहेश्वरी, रवीना गोस्वामी, वर्षा पांडे, दीप्ति पांडे, भानु शर्मा, सोनू चौहान, भावना सोनी, पूजा बरूपाल, प्रिया सोनी, दामिनी मेवाड़ा, तृप्ति सोनी, अमनत प्रीत कौर एवं जयश्री सोनी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला माहेश्वरी एवं काजल सेन ने किया। अंत में निदेशक चंद्रप्रकाश आसुदानी एवं प्रिंसिपल इंदु आसुदानी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article