बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद

Narpat Mali
4 Min Read

नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया विद्यार्थियों ने नशा-मुक्ति का दिया संदेश।

बालोतरा रमेश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम एवं साईबर जागरूकता हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘साईबर शील्ड‘‘ के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार  गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के निकट सुपरवीजन में समस्त थानाधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशानुसार जिले भर साईबर जागरूकता दिवस के अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को साईबर जागरूकता विषय पर जानकारी देते हुए उनसे संवाद किया। साथ ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया जिस पर विद्यार्थियों ने सामुहिक रूप से नशा-मुक्ति का संदेश दिया।

इस अभियान के तहत, बालोतरा जिले के विभिन्न विद्यालयों में गहन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें प्रमुखत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामसीन मूंगड़ा में थानाधिकारी पचपदरा  अमरा राम, सोशल मीडिया प्रभारी  मिश्रे खां और साइबर एक्सपर्ट  छगनलाल ने विद्यालय में छात्रों से संवाद किया।

साइबर जागरूकता

बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद 1001232860
बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद 7

–  अमरा राम निपु. थानाधिकारी पचपदरा ने साईबर अपराध के बारे में विस्तार से बताते हुए वर्तमान में चल रहे साईबर अपराध के तरीकों एवं एआई के उपयोग से होने वाले साईबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी दी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ले सकें। साइबर सेल बालोतरा से साईबर एक्सपर्ट श्री छगनलाल ने साइबर अपराधों के तरीकों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और मैलवेयर अटैक के बारे में बताते हुए इससे बचाव एवं सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही साईबर अपराध की रिपोर्ट करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।

सोशल मीडिया का सही उपयोगः 

बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद 1001232871
Oplus_2

साईबर एक्सपर्ट एवं सोशल मीडिया प्रभारी  मिश्रे खां ने छात्रों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया से जुड़े खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही साईबर अपराध से बचने का मूल मंत्र ‘‘रूको, सोचो, फिर एक्शन लो’’ बताया।

नशा-मुक्ति का संदेश

बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद 1001232797
बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद 8

थानाधिकारी  अमरा राम ने नशे के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में बताया और छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर कोई नशे के सौदागरों के बारे में पुलिस को जानकारी देता है, तो उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान, छात्रों ने जोश के साथ नारे लगाकर नशा-मुक्ति का सामूहिक संदेश दिया।

बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद 1001232862
बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद 9

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  भल्लाराम पटेल ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि वे प्राप्त जानकारी को न केवल स्वयं अपनाएं बल्कि अपने परिजनों को भी इसके प्रति जागरूक करें। शिक्षकगण  सुरेश कुमार, डॉ रामेश्वरी चैधरी,  सोहन गहलोत,  श्रवण कुमार,  पुरुषोत्तम पालीवाल,  वनिता कुमारी,  शंभू पूरी,  भगवती बोहरा,  सरिता कुमारी,  मनदीप कौर,  रिंकू,  रवीना एवं  हीराराम आदि भी उपस्थित रहे।

बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद 1001232863
बालोतरा पुलिस ने जिले भर में चलाया ‘‘ऑपरेशन साईबर शील्ड ,विद्यालयों में साईबर जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद 10

अन्य पुलिस थानों में भी चलाया अभियान

– अभियान के दौरान जिले के अन्य थानों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना सिवाना में थानाधिकारी  दिनेश ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना में छात्रों को साइबर जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की और नशा छोड़ने के लिए अभियान में जुड़ने हेतु प्रेरित किया। वहीं थाना बालोतरा से  बाबुलाल उपनिरीक्षक, थाना गिड़ा में सहायक उपनिरीक्षक  हरफूलसिंह थाना मण्डली में हैड कांस्टेबल  खेतसिंह सहित सभी थानों के पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक किया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली तथा नारे लगाकर नशामुक्ति का संदेश दिया।

Share This Article