8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व

Manohar khan
5 Min Read
बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम तैयारियों की बैठक, टीम बाड़मेर के सदस्यों को जिम्मेदारियां

बाड़मेर। जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से 8 फरवरी को आयोजित होने वाले “बाड़मेर गौरव सम्मान” समारोह की तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की एक अति महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय इंदिरा कॉलोनी स्थित महिला मंडल बाड़मेर आगौर के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान टीम बाड़मेर द्वारा बाड़मेर गौरव सम्मान आमंत्रण कार्ड का विमोचन भी किया गया।।

बैठक का मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर टाऊन हॉल में आयोजित होने वाले बाड़मेर गौरव सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर बारीकी से मंथन किया गया। वहीं आयोजन की सफलता के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में मंच व्यवस्था, कार्ड वितरण, अतिथि स्वागत, सम्मान प्रक्रिया, मीडिया समन्वय, पंजीकरण, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने कहा कि “बाड़मेर गौरव सम्मान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिले की उन प्रतिभाओं को पहचान देने का मंच है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में धरातल पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता सभी सदस्यों की सामूहिक मेहनत और समर्पण पर निर्भर करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य को उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व 1002015229
टीम की बैठक

बैठक में टीम बाड़मेर की उपाध्यक्ष डॉ. तारा चौधरी व आदिल भाई ने कहा कि यह सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। एडवोकेट रेखा चांडक ने महिलाओं की भागीदारी और उनके योगदान को भी प्रमुखता से सामने लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एडवोकेट मुकेश जैन व कोषाध्यक्ष हरीश सुथार ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए सभी प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्धता पर जोर दिया।। ताकि अतिथियों और सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महामंत्री अबरार मोहम्मद व सलाहकार अक्षयदान बारहठ ने कहा कि बाड़मेर गौरव सम्मान जैसे आयोजन जिले की सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सेवा क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में उपाध्यक्ष डॉ आनंद जे थोरी व प्रेम परिहार ने कहा कि यह आयोजन समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है। उन्होंने महिला प्रतिभाओं और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को आगे लाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

इस दौरान भजनलाल पंवार, हारून भाई कोटवाल व भूटा खान जुनेजा ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायी है। वहीं कोषाध्यक्ष हरीश सुथार व सरिता चौधरी ने आयोजन को भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाड़मेर गौरव सम्मान समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि 8 फरवरी को भगवान महावीर टाऊन हॉल में होने वाला यह आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हो सके।

इस अवसर पर टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल, महामंत्री अबरार मोहम्मद, उपाध्यक्ष डॉ तारा चौधरी, आदिल खान, एडवोकेट मुकेश जैन, प्रेम परिहार, डॉ आनंद जे थोरी, अक्षयदान बारहठ, कोषाध्यक्ष हरीश सुथार, एडवोकेट रेखा चांडक, बच्चू खान कुम्हार, हारून भाई कोटवाल, सरिता चौधरी, भजनलाल पंवार, मोहम्मद रफीक तेली, कुलदीप अवस्थी, छगन सिंह, जितेंद्र जाटोल, जसवंत सिंह, अजय जाखड़ सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
मेरे बारे में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव। वर्तमान में Daily News Track डिजिटल के साथ राजस्थान के जैसलमेर.....