भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया सेवा, समर्पण व त्याग का पर्व है राखी : सुंदेशा

Narpat Mali
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा यातायात पुलिस कार्मिको के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व बालोतरा जिला अध्यक्ष भरत मोदी के निर्देशन से कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा द्वारा रक्षाबंधन पर्व का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालोतरा में यातायात पुलिस कार्मिकों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

अमराराम सुंदेशा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है यह सेवा, त्याग व समर्पण का पर्व है भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आज यातायात पुलिस को रक्षा सूत्र बांधकर यह पर्व मनाया गया। यातायात पुलिस कार्मिक पूरी निष्ठा के साथ बालोतरा शहर की यातायात व्यवस्था को संभाल रहे है व एक भाई की तरह हमारी सुरक्षा करते है रक्षाबंधन पर्व आज इनके साथ मनाना हम सभी के लिए उत्साह व गर्व का विषय है।

इस अवसर पर पूर्व सभापति सुमित्रा जैन,पारसमल भंडारी,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,जिला मंत्री शंकर भाटी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, विमल मालवीय,नारायण जीनगर,मिश्रीमल सुथार,किशोर पंवार,वासुदेव अग्रवाल,दिनेश सुंदेशा, यातायात प्रभारी पपाराम, जालम पूरी गोस्वामी, हुकमा राम, जीतेन्द्र कुमार सहित कार्यकर्ता व यातायात पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।

Share This Article