हर घर तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया उत्साह, हर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारो से गूंजा शहर

BHAWANI SINGH
2 Min Read
तिरंगा रैली

तिरंगा हमारा गौरव, हमारी पहचान और हमारी एकता का प्रतीक- जिला कलक्टर

बालोतरा, 14 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव के निर्देशन जिलेभर में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री रमेश ने भव्य तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया। तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट परिसर होती हुई शहर के मुख्य बाजार से होकर पंचायत समिति बालोतरा पहुंची।

हर घर तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया उत्साह, हर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारो से गूंजा शहर 1000660114 1
हर घर तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया उत्साह, हर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारो से गूंजा शहर 4

तिरंगा रैली में विद्यालय के छात्र छात्राओं, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, एएनएम ने स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर पैदल चलते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सभी सहभागियों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर जन जागरण किया।

हर घर तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया उत्साह, हर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारो से गूंजा शहर 1000660115
हर घर तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया उत्साह, हर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारो से गूंजा शहर 5

जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की स्मृति को भी सशक्त करता है। “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और सभी को तिरंगे के सम्मान एवं महत्व से जोड़ना है। जिलेभर में यह अभियान 15 अगस्त तक जोश और उमंग के साथ जारी रहेगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति करें और तिरंगा सेल्फी https://harghartiranga.com ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें।

Share This Article