जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को गिड़ा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों एवं गौशालाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को गिड़ा क्षेत्र में खारापार, केशला, संतरा, चैनपुरा, लापुन्दरा एवं परेउ गांवों का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने चेनपुरा और परेउ में स्थित गौशालाओं का निरीक्षण गौमाता को हिटवेव से बचाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में सभी पशुओं को पर्याप्त छाया एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही समय समय पर नियमित रूप से पानी पिलाए।जिला कलक्टर श्री यादव ने अपने गिड़ा भ्रमण के दौरान खारापार, केशला, संतरा, लापूंदरा तरली, लापूंदरा चारणान एवं परेउ में जल जीवन मिशन के तहत जल कनेक्शन का निरीक्षण कर आमजन के फीडबैक के बाद जलदाय विभाग को निर्देशित किया कि गांवों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पूर्ण प्रभावी मॉनिटरिंग रखी जाए। साथ ही पाइप लाइन में हो रहे अवैध कनेक्शन जल्द से जल्द हटाए जाएं। उन्होने कहा कि पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए फील्ड स्टाफ निरंतर निगरानी रखें, जिससे कि किसी भी तरह की पाइपलाइन लीकेज की सूचना मिलते ही उसे तुरंत दुरुस्त कराया जा सके। साथ ही पानी की मोटर आदि उपकरण खराब होने पर तुरंत दुरुस्त कराएं, जिससे पेयजल व्यवस्था ना बिगड़े। जहां-जहां पेयजल व्यवस्था प्रभावित है, उन क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जाने के निर्देश दिये, जिससे आमजन को परेशानी ना हो।
जिला कलक्टर यादव ने गिडा पहुंच किया जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन, गौशालाओं का लिया जायजा, पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए फील्ड स्टाफ निरंतर निगरानी रखें – जिला कलक्टर
By
Vikash Mali

Recent Posts
- साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी, पोस्टमॉर्टम में आंतें लाल मिलने से जहर की आशंका, जानिए पूरा मामला
- 8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व
- JaisalmerNews जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात: इंजीनियर के क्वार्टर में चोरी, शराब पी और दीवारों पर ‘बिहारी बाबू’ के संदेश छोड़ गया चोर
- सीकर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप
- तिलवाड़ा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन : समाज की एकता, संस्कृति और समरसता का गूंजा संदेश
Recent Comments
No comments to show.
