बालोतरा में शीतलहर का असर, PP+3 से 8वीं तक स्कूलों में 3 दिन का अवकाश घोषित

Narpat Mali
1 Min Read

बालोतरा जिले में लगातार जारी शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर सुशील कुमार के निर्देशानुसार जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा PP+3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यह अवकाश विशेष रूप से उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए दिया गया है। अवकाश के दौरान विद्यालय स्टाफ नियमित रूप से उपस्थित रहेगा और सभी विभागीय कार्य संपन्न करेगा।

जिला प्रशासन ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ स्कूलों में इस आदेश की पूरी तरह से पालना सुनिश्चित करें। आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article