‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान की धूम: जिले भर में बच्चों ने संदेश

Narpat Mali
2 Min Read
तिरंगा अभियान

बालोतरा, 08 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बालोतरा जिले के विद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और रैलियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया, जिसमें हर घर में तिरंगा लहराने और स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

रंगोली, पोस्टर और राखी प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान की धूम: जिले भर में बच्चों ने संदेश 1001241675
'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान की धूम: जिले भर में बच्चों ने संदेश 5

अभियान के तहत विद्यालयों में रंगोली, पोस्टर और राखी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति से ओत-प्रोत कलाकृतियां बनाईं। पोस्टर प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्नों ने अपनी भावनाओं को उकेरा, जबकि राखी प्रतियोगिता में तिरंगे के रंगों से सजी राखियां बनाकर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया।

'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान की धूम: जिले भर में बच्चों ने संदेश 1001241676 1
'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान की धूम: जिले भर में बच्चों ने संदेश 6

साइकिल रैली से गूंजे देशभक्ति के नारे

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों ने साइकिल रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए और देशभक्ति नारों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश देते हुए बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गांव की गलियों में भ्रमण किया। इस रैली के जरिए उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया।

15 अगस्त तक चलेगा अभियान

'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान की धूम: जिले भर में बच्चों ने संदेश 1001241674
'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान की धूम: जिले भर में बच्चों ने संदेश 7

यह अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय गौरव और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। 

Share This Article