Skip to content
Daily News TrackDaily News TrackDaily News Track
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
    • अर्थव्यवस्था
  • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • गुजरात समाचार
  • राजस्थान समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जोधपुर समाचार
    • जालौर
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा शहर
    • जैसलमेर न्यूज़
    • अजमेर समाचार
    • उदयपुर समाचार
    • कोटा समाचार
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा जिला
    • बायतू
    • बालोतरा
    • कल्याणपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • वीडियो
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Daily News TrackDaily News Track
  • Read History
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Finance
  • तकनीक
Search
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
  • राष्ट्रीय समाचार
    • गुजरात समाचार
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • दिल्ली
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • राजस्थान समाचार
  • जिलेवार समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जैसलमेर न्यूज़
    • जोधपुर समाचार
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा जिला
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा
  • राजनीति
  • तकनीक
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • अपराध
  • कृषि / किसान
  • खेल जगत
  • धर्म और संस्कृति
  • मनोरंजन
  • ग्राम समाचार
  • मानसून अपडेट
  • राजनीति (राजस्थान)
  • सरकारी योजनाएं
    • रोजगार
  • वायरल
  • शिक्षा
    • विज्ञान
  • संपादकीय
  • Bollywood News
  • सोशल मीडिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Daily News Track. All Rights Reserved.
Daily News Track > Blog > राजस्थान समाचार > बालोतरा जिला > बायतू > मुख्य बाजार की JC फैशन शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान — व्यापारियों में आक्रोश, संदिग्ध नकाबपोश युवक सीसीटीवी में कैद
बायतू

मुख्य बाजार की JC फैशन शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान — व्यापारियों में आक्रोश, संदिग्ध नकाबपोश युवक सीसीटीवी में कैद

Vikash Mali
Last updated: 25/04/2025 5:35 PM
By Vikash Mali
Share
4 Min Read
SHARE

कस्बे के मुख्य बाजार में गुरुवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई जब JC फैशन नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम और बिक्री क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। शुरुआती प्रयासों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने JC फैशन शॉप से काला धुआं निकलते देखा। यह दुकान मुख्य बाजार में स्थित होने से लोगों में तुरंत हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत दुकान के मालिक बाबूलाल हुड्डा व राजेश पोटलिया को सूचना दी और साथ ही प्रशासन व पुलिस को भी आग की जानकारी दी।

आग को बुझाने के लिए लोगों ने तुरंत अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने पानी से भरे ट्रैक्टर मंगवाए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग दुकान के अंदर से उठ रही थी, जिससे उस तक पहुंचना और भी मुश्किल हो गया। करीब ढाई घंटे तक आग बेकाबू रही।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर समय पर पहुंच गई, लेकिन बायतु में फायर ब्रिगेड की सुविधा न होने के कारण बालोतरा से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी, जो ढाई घंटे देरी से मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

JC फैशन शॉप के ठीक पास में “स्वीट होम” नामक दुकान है, जिसमें उस समय दो लोग सो रहे थे। सौभाग्य से आग वहां तक नहीं पहुंची, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

You Might Also Like

बायतु में चार दिन से बिजली गुल, 200 से अधिक परिवार अंधेरे में, विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष
बायतु में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा रैली
बालोतरा में आसमान से गिरी मिसाइलनुमा संदिग्ध वस्तु, प्रशासन सतर्क
कमलेश प्रजापत एनकाउंटर केस में बड़ा खुलासा: CBI कोर्ट ने पूर्व मंत्री हरीश चौधरी और उनके भाई के खिलाफ रिपोर्ट तलब की, सियासत में मचा घमासान

व्यापारी वर्ग में रोष, बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

आगजनी की घटना के बाद बायतु के व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने विरोध स्वरूप बाजार बंद कर प्रदर्शन किया और बायतु थाने पहुंचकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि यह घटना केवल हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है।

सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक नजर आए

दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन नकाबपोश युवक संदिग्ध गतिविधियों के साथ नजर आए हैं। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

JC फैशन शॉप में रखे गए रेडीमेड कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक बिलिंग सिस्टम, फर्नीचर सहित पूरा स्टॉक जलकर खाक हो गया है। दुकान मालिक ने अनुमान लगाया है कि करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद से व्यापारियों में भय का माहौल है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुस्लिम समाज बालोतरा ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ उठाई आवाज IMG 20250424 WA0056 मुस्लिम समाज बालोतरा ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ उठाई आवाज
Next Article राजस्थान में गर्मी का कहर जारी: कहीं तापमान में गिरावट, तो कहीं 44 के पार पारा, 19 जिलों में लू का अलर्ट Heat in india राजस्थान में गर्मी का कहर जारी: कहीं तापमान में गिरावट, तो कहीं 44 के पार पारा, 19 जिलों में लू का अलर्ट

Recent Posts

  • झूलेलाल जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भव्य वाहन रैली व शोभायात्रा से गूंजा शहर
  • निःशुल्क भोजनशाला का समापन सेवा, समर्पण एवं आस्था का भव्य उदाहरण
  • तिलवाड़ा में मारवाड़ी अश्व प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, 700 वर्षों पुरानी परंपरा को मिला अंतरराष्ट्रीय विस्तार
  • तिलवाड़ा मेले में लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां, कलाकारों ने बांधा समा
  • तिलवाड़ा में विश्वविख्यात ऐतिहासिक श्री रावल मल्लीनाथ जी पशु मेले का भव्य शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.
Daily News Track

Daily News Track is a leading digital news platform dedicated to delivering reliable and timely news to a global audience. we cover a wide range of topics including politics, technology, entertainment, and local stories from Rajasthan and across India. 

Youtube Instagram Facebook Threads Whatsapp
  • Accessibility statement
  • Editorial Policy
  • Advertise With Us
  • Code of Conduct for Contributors
  • Grievance Redressal Mechanism
  • Ownership & Funding Information
  • About Us
  • Complaint
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Quick Links
  • बालोतरा जिला
  • बालोतरा
  • Barmer News
  • जैसलमेर न्यूज़
  • #RajasthanNews
  • जसोल समाचार
  • राजस्थान
  • Balotra News
  • धर्म और संस्कृति
  • राजस्थान समाचार

© Daily News Track.  All Rights Reserved.

  • होम
  • वीडियो
  • चैनल
  • मेनू
Go to mobile version
Welcome to Daily News Track

Lost your password?