रेनबो ई-स्मार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के तीन दिवसीय हम साथ-साथ हैं स्मार्ट कैंप 2025 का भव्य समापन

Narpat Mali
5 Min Read
स्कूल के तीन दिवसीय हम साथ-साथ हैं स्मार्ट कैंप

बालोतरा। रेनबो ई-स्मार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 25 दिसंबर से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय हम साथ-साथ हैं स्मार्ट कैंप 2025 का समापन मंगलवार को रंगारंग एवं भव्य समारोह के साथ हुआ। समापन अवसर पर विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

कक्षा 5 से 8 तक के 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संस्था प्रधान इन्दू आसूदानी ने बताया कि यह कैंप कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कैंप का शुभारंभ 25 दिसंबर को तुलसी पूजन के साथ किया गया। प्रतिदिन योग, प्राणायाम, खेलकूद एवं विविध रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई।

राज्यों के नाम पर बने दल, कक्षों में दिखी भारत की विविध संस्कृति
कैंप में विद्यार्थियों में प्रेम, सहयोग, एकता एवं देशप्रेम की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दलों का गठन किया गया। इन दलों का नामकरण उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान एवं हरियाणा के नाम पर किया गया। प्रत्येक दल को आवंटित कक्षों में संबंधित राज्य की संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान, रीति-रिवाज एवं ऐतिहासिक स्थलों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।

अतिथियों ने की विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना
समापन अवसर पर निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने जब कक्ष सजावट का अवलोकन किया तो वे अत्यंत प्रभावित हुए। अतिथियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वास्तविक रूप से उन राज्यों में प्रवेश कर लिया गया हो। विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रयास की अतिथियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

रेनबो ई-स्मार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के तीन दिवसीय हम साथ-साथ हैं स्मार्ट कैंप 2025 का भव्य समापन 1001840101

कुक विदाउट फायर, साइंस प्रोजेक्ट और रंगोली रही आकर्षण का केंद्र
समापन समारोह के दौरान सभी दलों द्वारा “कुक विदाउट फायर”, सलाद डेकोरेशन एवं साइंस प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। महिला निर्णायक मंडल ने रंगोली प्रतियोगिता का भी अवलोकन किया और छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

खेलकूद और जीवनोपयोगी गतिविधियों से निखरी प्रतिभा
कैंप के दौरान बोरी रेस, स्पाइडर रेस, खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, एक मिनट प्रतियोगिता एवं जलेबी रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही विद्यार्थियों को बटन टांकना, बैग तैयार करना, टाई बांधना एवं बालिकाओं को साड़ी पहनने जैसी जीवनोपयोगी कलाओं में भी दक्ष बनाया गया।

कुक एंड इट कार्यक्रम बना खास आकर्षण
समापन के दिन एक अनोखा कुक एंड इट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षक टीम ने मिलकर भोजन तैयार किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को घरेलू कार्यों में आत्मनिर्भर बनाना एवं परिवार के कार्यों में सहयोग की भावना विकसित करना रहा।

माता-पिता के सम्मान और आत्मनिर्भरता का दिलाया गया संकल्प
संस्था के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश आसूदानी ने बताया कि कैंप के दौरान विद्यार्थियों को माता-पिता व बड़ों के सम्मान, मोबाइल का सीमित उपयोग, अतिथियों के सत्कार, छोटे भाई-बहनों के प्रति प्रेम, जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव एवं स्वयं के कार्य स्वयं करने का संकल्प दिलाया गया।

अतिथियों ने बताया कैंप को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी
समापन अवसर पर वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक लाधाराम चौधरी ने विद्यालय एवं टीम को इस ऐतिहासिक कैंप के आयोजन पर बधाई दी। उप प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि ऐसे कैंप विद्यार्थियों के जीवन में अत्यंत सार्थक सिद्ध होते हैं और यहां सीखी गई कलाएं जीवनभर काम आती हैं।

अतिथियों का सम्मान, विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में टीपू चौधरी, अनामिका चौधरी, किरण गोदारा एवं अपर्णा आहूजा उपस्थित रहीं। अतिथियों के रूप में महेंद्र कुमार द्विवेदी, लाधाराम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक अजय कुमार चंदानी, पार्षद प्रतिनिधि ठाकराराम चौधरी, प्रेमचंद प्रजापत, परमेश्वर लाल एवं सुरेंद्र गोदारा मौजूद रहे। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा कैंप में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार
कैंप की सफलता में रेनबो स्मार्ट टीचर टीम के साथ-साथ काजल सैनी, ममता पालीवाल एवं अंजू गौड़ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन उर्मिला माहेश्वरी ने किया।

इस अवसर पर पवनी चौधरी, सुमन कामरा, आरती जैन, सुमित्रा चौधरी, मीनाक्षी सोनी, रेखा सोनी, नेहा बेलानी, भूमिका सोनी, भूमि आहूजा, प्रेरणा घांची, पूजा नाथावत, कृष्णा माहेश्वरी, रवीना गोस्वामी, वर्षा पांडे, दीप्ति पांडे, भानु शर्मा, रिंकू राठौड़, अरुणा राठौड़, प्रिया सोनी, दामिनी मेवाड़ा, तृप्ति, पूजा बारूपाल, अमानत पंजाबी आदि मौजूद रहे।

Share This Article