जैसलमेर बॉर्डर पर ‘बॉर्डर-2’ के गीत ‘घर कब आओगे’ का भव्य लॉन्च

BHAWANI SINGH
3 Min Read
सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया याद

बीएसएफ जवानों के बीच देशभक्ति के माहौल में सनी देओल–वरुण धवन हुए शामिल

जैसलमेर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर में भारत–पाकिस्तान बॉर्डर पर सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के भावनात्मक गीत ‘घर कब आओगे’ का भव्य लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम तनोट माता मंदिर के सामने स्थित ऑडिटोरियम में बीएसएफ जवानों की मौजूदगी में आतिशबाजी और देशभक्ति के माहौल के बीच आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश’ की मनमोहक प्रस्तुति से हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद फिल्म का गीत ‘घर कब आओगे’ प्रदर्शित किया गया, जिसने उपस्थित जवानों और दर्शकों को भावुक कर दिया।

सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया याद

अभिनेता सनी देओल ने मंच से अपने पिता धर्मेंद्र देओल को याद करते हुए कहा कि अभिनेता बनने के बाद उन्होंने तय किया था कि वे भी अपने पिता की तरह देशभक्ति से जुड़ी फिल्में करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी फिल्मों से युवा इतने प्रेरित होंगे कि सेना में भर्ती होने का निर्णय तुलेंगे।

जैसलमेर बॉर्डर पर ‘बॉर्डर-2’ के गीत ‘घर कब आओगे’ का भव्य लॉन्च 1001863629
जवानों के साथ किया डान्स

भावुक अंदाज में सनी देओल ने कहा कि इस वक्त वे ज्यादा कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद पूरे जोश में उन्होंने कहा— “आवाज कहां तक जानी चाहिए… लाहौर तक।” उनके इस डायलॉग पर पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

वरुण धवन का देशभक्ति संदेश

अभिनेता वरुण धवन ने 1971 के भारत–पाक युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत शांति में विश्वास रखने वाला देश है, लेकिन ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों का बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में युवाओं को यह संदेश देती हैं कि भारत मजबूत है और जब भी कोई देश की ओर आंख उठाकर देखेगा, तो देश उसे जवाब देने में सक्षम है।

वरुण धवन ने कहा: कि जब भारत दूसरे देश को आजादी दिला सकता है, तो अपने देश की रक्षा के लिए लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेगा। उनके संबोधन से कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के जोश से भर उठा।

Share This Article