श्री श्याम महोत्सव का भव्य संकीर्तन: हजारों भक्त भक्ति उमंग में झूमे

Narpat Mali
4 Min Read
आतिशबाजी और रोशनी से दैदीप्यमान हुआ संकीर्तन स्थल

आतिशबाजी ने बढ़ाया उत्साह, मंदिर निर्माण को मिला सहयोग

बालोतरा। श्री श्याम शरणम् सेवा समिति (रजि.), बालोतरा के तत्वावधान में मंगलवार रात वंदे भारत पार्क में श्री श्याम महोत्सव का भव्य संकीर्तन आयोजित हुआ। हजारों भक्तों की उपस्थिति में हुए इस आध्यात्मिक समागम में भक्ति रस ऐसा प्रवाहित हुआ कि संपूर्ण वातावरण ‘श्याम नाम’ के दिव्य गूंज से भर उठा।
मंच पर देशभर में लोकप्रिय भजन गायक छोटू सिंह रावणा, भीलवाड़ा से आए श्याम जगत के प्रसिद्ध भजन गायक राघव दाधीच तथा देशी भजनों के लोकप्रिय कलाकार अशोक प्रजापत ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्याम भक्तों को भक्ति उमंग में झूमने पर विवश कर दिया।

समिति के मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 08 बजे गणपति वंदना से हुई, जिसकी प्रस्तुति अशोक प्रजापत ने दी। इसके उपरांत उनके द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना, बाबा श्याम और सालासर बालाजी के भजनों ने भक्तों के हृदय में गहरी भक्ति भावना जगाई। इसके बाद मंच पर पहुंचे प्रसिद्ध गायक राघव दाधीच, जिन्होंने श्याम भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर भक्ति का ऐसा रंग भरा कि पूरा मैदान भक्तिमय नृत्य से सराबोर हो उठा।
महोत्सव के मुख्य आकर्षण रहे छोटू सिंह रावणा जिन्होंने श्याम भजनों के साथ-साथ सालासर बालाजी, भगवान श्रीराम के भजनों की भी प्रस्तुतियां दी, विशेषकर अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर के शिखर पर मंगलवार को धर्म ध्वजा स्थापित होने की धार्मिक प्रसन्नता से जुड़ा भजन जब उन्होंने गाया, तो पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘हारे के सहारे की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा। रात्रि बढ़ती गई, भजन चलता रहा, और हजारों भक्त भक्ति भाव में सराबोर होकर झूमते रहे।

श्री श्याम महोत्सव का भव्य संकीर्तन: हजारों भक्त भक्ति उमंग में झूमे 1001711278
बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार दर्शन

आतिशबाजी और रोशनी से दैदीप्यमान हुआ संकीर्तन स्थल
कार्यक्रम के दौरान हुई भव्य आतिशबाजी ने रात्रि आकाश को रंगीन ज्योति से प्रज्वलित कर दिया। चमकदार प्रकाश और भक्ति भाव की तरंगों से वातावरण ऐसा पवित्र और ऊर्जावान हो उठा कि हर भक्त आनंद और आस्था में डूब गया।

गणमान्यों की उपस्थिति से बढ़ी शोभा
संकीर्तन में पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, संस्कार भारती जोधपुर प्रांतीय महामंत्री पूनमचंद सुथार, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, शिवसेना प्रदेश सचिव दौलतराम प्रजापत, उद्योगपति लक्ष्मीपत संचेती, उत्तमसिंह राजपुरोहित, पुरषोत्तम गोयल, महावीर भंडारी, पवन नाहटा, बंशीसिंह राजपुरोहित, उमेश सोनी, प्रतापमल लालवाणी, गोविन्द सिंह कालूड़ी, खेताराम प्रजापत, प्रवीण ढ़ेलडिया, रामेश्वरी चौधरी, राजेंद्र सिंह विक्टर, रोहित पी राजेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ाया। इस पुरे कार्यक्रम का मंच संचालन मयंक अवस्थी ने किया।

श्री श्याम महोत्सव का भव्य संकीर्तन: हजारों भक्त भक्ति उमंग में झूमे 1001711271
छोटु सिंह रावणा की वाणी पर झूमे भक्त

मंदिर निर्माण हेतु भामाशाहों का सहयोग- समाज सेवा की मिसाल
कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों द्वारा बालोतरा में निर्माणाधीन मंदिर हेतु दिए गए उल्लेखनीय सहयोग ने श्रेष्ठ धार्मिक भावना और सेवा समर्पण की मिसाल पेश की। भक्तों ने भावपूर्वक घोषणा की – “श्याम मंदिर हमारा गौरव है, यह आस्था का प्रतीक है।”

श्री श्याम महोत्सव का भव्य संकीर्तन: हजारों भक्त भक्ति उमंग में झूमे 1001711277
जनप्रतिनिधि व सैकड़ों भक्त

बालोतरा में आकार ले रहा भव्य मंदिर प्रकल्प
शहर के समदड़ी रोड़ बायपास पुलिये के समीप करीब बीस हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और रामलला का संयुक्त भव्य मंदिर निर्माणाधीन है। समिति अध्यक्ष सुमित संचेती ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य आने वाले दो वर्षों में पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है, जिसे संपूर्ण नगर के सहयोग से शीघ्र मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा।

Share This Article