भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसी टूरिस्ट बस, 18 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Narpat Mali
3 Min Read
ट्रेलर में घुसी टूरिस्ट बस, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलायत दर्शन करके लौट रही एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई थी। लौटते समय मतोड़ा के पास खड़े ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सीधे ट्रेलर में जा घुसी।

हादसे के बाद मची अफरा तफरी 

भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसी टूरिस्ट बस, 18 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत 1001611745
क्षतिग्रस्त वाहन

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया।

थाना अधिकारी अमानाराम ने 18 जनों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

*CM भजनलाल ने जताया दुःख कलक्टर, SP से बात कर ग्रीन कोरिडोर बनाकर तुरंत घायलो को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश,*इलाज के लिए अस्पताल मे मेडिकल टीमों को किया अलर्ट

जानकारी अनुसार सभी मृतक घायल माली समाज से बताएं जा रहें।

गहलोत ने फलौदी के मतोड़ा में सड़क हादसे में 18 लोगों के निधन पर दुख जताया है. कहा कि मुझे पटना में अभी समाचार मिला है. कि फलौदी के मतोड़ा में सड़क हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हुई है. यह सुनकर मेरा मन बेहद दुखी है. मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने सहित परिजनों को हिम्मत देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. 

Share This Article