Skip to content

पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने सजाया सावन महोत्सव का मंच, झलकी लोक संस्कृति

Narpat Mali
2 Min Read

रूमा देवी ने किया नारी शक्ति का सम्मान

बालोतरा। पचपदरा स्थित एक निजी होटल में रविवार को सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसका संयोजन ललिता चौधरी एवं सोनाली चौधरी ने किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर सावन के उल्लास को जीवंत किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी, जो ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और हस्तशिल्प के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्य के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की बात करते हुए कहा कि हर स्त्री के भीतर एक देवी बसती है, जरूरत है केवल उसे पहचानने की। जब हम अपने भीतर की शक्ति से जुड़ जाते हैं, तब हर चुनौती अवसर में बदल जाती है।

पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने सजाया सावन महोत्सव का मंच, झलकी लोक संस्कृति 1001170519 1
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत, लोकनृत्य

रूमा देवी ने महिलाओं को न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक जागरूकता की ओर भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जीवन में सच्चा सुख बाहरी साधनों से नहीं, अंतर्मन की शांति और संतुलन से मिलता है।

महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत, लोकनृत्य और खेल गतिविधियों में भाग लेकर पूरे आयोजन को उल्लासमय बना दिया। आयोजन में सावन के पारंपरिक रंग और उमंग की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Share This Article