बालोतरा। बालोतरा पंचायत समिति के नव निर्वाचित प्रधान गोविंदराम खारवाल ने शनिवार को विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पटाखे चलाकर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और मालाएं पहनाकर अपनी खुशी जाहिर की।
समारोह के दौरान पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने खारवाल को साफा पहनाकर सम्मानित किया, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर बधाई दी। विकास अधिकारी हीराराम कलबी ने गोविंदराम खारवाल को पद की विधिवत शपथ दिलाई और कार्यभार सौंपा।
पदभार ग्रहण के बाद खारवाल समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांभरा स्थित आशापुरा माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नगर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनके निजी निवास तक पहुंचा। वहाँ पारंपरिक तिलक कर एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भवानीसिंह टापरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्याणसिंह, डूंगरराम देवासी, मंडल अध्यक्ष राकेश चोपड़ा, अमराराम सुंदेशा, खेताराम प्रजापत, हितेश पटेल, हरिसिंह उमरलाई, गोविंदसिंह कालूड़ी, कांतिलाल हुंडिया, गणपतसिंह भाटी, योगेश गहलोत, अमितसिंह, दताराम, दिनेश, सुखदेव जीनगर, तगाराम मेघवाल, जैसलसिंह, संतोष कंवर, तीजो कंवर, हरकु देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि खारवाल के नेतृत्व में बालोतरा पंचायत समिति में विकास को नई गति मिलेगी और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
