राजस्थान इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के ताज़ा मानचित्र में पूरा प्रदेश लाल रंग में रंगा हुआ है। आज प्रदेश के 23 शहरों में लू की चेतावनी जारी की गई है। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। बाड़मेर में बीते 24 घंटों में पारा 45.5 डिग्री तक पहुंच गया।इसी के साथ, पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज प्रदेश के 8 जिलों—जैसे जयपुर, अलवर, भरतपुर और धौलपुर—में तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचेगा। इसके बाद राजस्थान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।आईएमडी के अनुसार, 18 अप्रैल तक राजस्थान और 17 अप्रैल तक गुजरात में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं नागौर, पाली, जालौर और चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज अलर्ट और बाकी कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी है।
Recent Posts
- साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी, पोस्टमॉर्टम में आंतें लाल मिलने से जहर की आशंका, जानिए पूरा मामला
- 8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व
- JaisalmerNews जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात: इंजीनियर के क्वार्टर में चोरी, शराब पी और दीवारों पर ‘बिहारी बाबू’ के संदेश छोड़ गया चोर
- सीकर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप
- तिलवाड़ा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन : समाज की एकता, संस्कृति और समरसता का गूंजा संदेश
Recent Comments
No comments to show.

