बालोतरा। मां बाणेश्वरी पावन बस यात्रा संघ गहलोत भाईपा ग्रुप के तत्वावधान में कल मंगलवार को माली समाज गांधीपुरा, बालोतरा से श्रद्धालुओं का जत्था बस द्वारा बाणेश्वरी माता मंदिर, कुचेरा धाम के लिए श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना होगा। इस धार्मिक यात्रा का आयोजन गहलोत भाईपा ग्रुप द्वारा किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
संघ अध्यक्ष पारसमल गहलोत ने बताया कि इस पावन यात्रा के अवसर पर “एक शाम बाणेश्वरी माता के नाम” विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजन किया जा रहा।
भजन संध्या में मंच संचालन रणजीत माली व भजन गायक खुशबु माली व छगन माली एंड पार्टी द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दि जायेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले मंडोर भैरूजी के दर्शन करेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद यात्रा गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ आगे बढ़ेगी। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए बाणेश्वरी माता मंदिर पहुंचेंगे, जहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्सुकता देखनें को मिल रही है। आयोजक द्वारा यात्रा की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी यह यात्रा क्षेत्र में सामाजिक एकता और धार्मिक माहौल को भी मजबूती प्रदान करती है।
