जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स में भीषण आग: जैन टेंट एम्पायर रिसोर्ट के कई टेंट जलकर राख

BHAWANI SINGH
2 Min Read
जैन टेंट एम्पायर रिसोर्ट के कई टेंट जलकर राख

थार मरुस्थल की खूबसूरत रेत पर बसे सम सैंड ड्यून्स क्षेत्र से गुरुवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां स्थित जैन टेंट एम्पायर रिसोर्ट में अचानक लगी आग ने अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, आग ने कुछ ही मिनटों में रिसोर्ट के 5 टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रात करीब 9:30 बजे के आसपास रिसोर्ट के स्टाफ को एक टेंट से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और आस-पास के टेंटों को भी अपनी लपटों में ले लिया। पर्यटक और कर्मचारी तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कुछ मेहमानों ने बताया कि लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं से भर गया।

सूचना मिलते ही सम थानाधिकारी बगड़ू राम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और रिसोर्ट कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि आग सिगरेट के जलते टुकड़े से लगी है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है,

Share This Article