Skip to content
Daily News TrackDaily News TrackDaily News Track
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
    • अर्थव्यवस्था
  • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • गुजरात समाचार
  • राजस्थान समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जोधपुर समाचार
    • जालौर
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा शहर
    • जैसलमेर न्यूज़
    • अजमेर समाचार
    • उदयपुर समाचार
    • कोटा समाचार
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा जिला
    • बायतू
    • बालोतरा
    • कल्याणपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • वीडियो
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Daily News TrackDaily News Track
  • Read History
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Finance
  • तकनीक
Search
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
  • राष्ट्रीय समाचार
    • गुजरात समाचार
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • दिल्ली
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • राजस्थान समाचार
  • जिलेवार समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जैसलमेर न्यूज़
    • जोधपुर समाचार
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा जिला
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा
  • राजनीति
  • तकनीक
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • अपराध
  • कृषि / किसान
  • खेल जगत
  • धर्म और संस्कृति
  • मनोरंजन
  • ग्राम समाचार
  • मानसून अपडेट
  • राजनीति (राजस्थान)
  • सरकारी योजनाएं
    • रोजगार
  • वायरल
  • शिक्षा
    • विज्ञान
  • संपादकीय
  • Bollywood News
  • सोशल मीडिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Daily News Track. All Rights Reserved.
Daily News Track > Blog > राजस्थान समाचार > बालोतरा > मुस्लिम समाज बालोतरा ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ उठाई आवाज
बालोतरा

मुस्लिम समाज बालोतरा ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ उठाई आवाज

Vikash Mali
Last updated: 25/04/2025 5:35 PM
By Vikash Mali
Share
3 Min Read
SHARE

बालोतरा शहर के स्थानीय मौलाना अबुल कलाम आज़ाद विद्यालय के बाहर बालोतरा मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुस्लिम समाज की पहल पर किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ जन, युवावर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा के प्रभारी सलीम खिलेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत देश विरोधी ताकतों के विरुद्ध नारेबाजी से हुई, जिसमें आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ “मुर्दाबाद” के जोरदार नारे लगाए गए। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने मोमबत्तियाँ जलाकर दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी मेहबूब खान सिंधी ने कहा कि “यह हमला केवल कुछ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष पर हमला है। यह कायराना हरकत निंदनीय है और संपूर्ण मुस्लिम समाज इस दुःखद घटना से आहत है। आतंकवाद किसी धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करता, यह मानवता का दुश्मन है।”

समाज के प्रबुद्ध नागरिक अब्दुल रहमान मोयला ने भी इस हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि “इस तरह की घटनाएँ केवल नफरत फैलाने का काम करती हैं और हमें एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।”

वहीं बालोतरा के समाजसेवी एवं व्यवसायी सैयद ऐजाज अली ने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकवादी संगठनों पर अब सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि भारत सरकार पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब दे और ऐसे आतंकियों को हमेशा के लिए समाप्त किया जाए।”

You Might Also Like

राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जसोल में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
चेटीचंड महोत्सव के तहत सिन्धी प्रीमियर लीग संपन्न, शानदार मुकाबले के साथ टीम-बी बनी विजेता
फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी पर जसोलधाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
अमेरिका से पायलट प्रशिक्षण लेकर लौटी आयशा पंवार का माली सैनी अधिकारी–कर्मचारी संघ ने किया भव्य स्वागत

गुलाम रसूल टांक ने अपने संबोधन में कहा कि “यह हमला सम्पूर्ण हिन्दुस्तानियों पर है। आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। जो लोग मासूमों का खून बहाते हैं, वे धर्म के नाम पर कलंक हैं।” उन्होंने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाज का हर वर्ग इस घिनौने अपराध के खिलाफ एकजुट है।

साजिद असरफी ने कुरान की आयत का उल्लेख करते हुए कहा कि “जिसने एक बेगुनाह की हत्या की, उसने पूरी इंसानियत की हत्या की।” वहीं एडवोकेट फिरोज़ खान ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “वो हममें से नहीं हो सकते जो मासूमों का खून बहाएं। आतंकवादी हमारे समाज का हिस्सा नहीं हैं।”

श्रद्धांजलि सभा में मुस्लिम समाज के उपाध्यक्ष यासीन मोहम्मद छिपा समेत समाज के कई गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना ही नहीं था, बल्कि यह संदेश देना भी था कि बालोतरा का मुस्लिम समाज हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है और देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article सीमा पार कर गए BSF जवान को पाकिस्तान ने लिया हिरासत में, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा Picsart 25 04 24 19 41 46 587 सीमा पार कर गए BSF जवान को पाकिस्तान ने लिया हिरासत में, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा
Next Article मुख्य बाजार की JC फैशन शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान — व्यापारियों में आक्रोश, संदिग्ध नकाबपोश युवक सीसीटीवी में कैद IMG 20250424 WA0029 मुख्य बाजार की JC फैशन शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान — व्यापारियों में आक्रोश, संदिग्ध नकाबपोश युवक सीसीटीवी में कैद

Recent Posts

  • बालोतरा में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: 24 घंटे में खुलासा, गला दबाकर पति की हत्या
  • जोजरी, लूणी और बांडी नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: तीसरी बार बालोतरा पहुंची जांच टीम, उद्योगों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
  • मुख्यमंत्री के कनाना आगमन की तैयारियां तेज, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
  • झूलेलाल जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भव्य वाहन रैली व शोभायात्रा से गूंजा शहर

Recent Comments

No comments to show.

You May also Like

Balotra कल्याणपुर में रातों रात खेजड़ी के दर्जनों पेड़ काटे, ग्रामीणों में भारी रोष IMG 20260219 WA0026
बालोतराकल्याणपुर

Balotra कल्याणपुर में रातों रात खेजड़ी के दर्जनों पेड़ काटे, ग्रामीणों में भारी रोष

19/02/2026
Balotra सिणधरी में स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप के उड़े परखच्चे; ड्राइवर के पैर फ्रैक्चर IMG 20260219 WA0023
बालोतरासिणधरी

Balotra सिणधरी में स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप के उड़े परखच्चे; ड्राइवर के पैर फ्रैक्चर

19/02/2026
एमबीआर कॉलेज की खेल मैदान भूमि आवंटन पर छात्रों का विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 19805186 f24c 4536 9491 50ea6d842e6e
बालोतराशिक्षा

एमबीआर कॉलेज की खेल मैदान भूमि आवंटन पर छात्रों का विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

18/02/2026
Balotra: आसोतरा में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, बुजुर्ग चढ़ा टंकी पर, प्रशासन को देना पड़ा लिखित आश्वासन IMG 20260214 WA0023
बालोतराजल संकट

Balotra: आसोतरा में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, बुजुर्ग चढ़ा टंकी पर, प्रशासन को देना पड़ा लिखित आश्वासन

14/02/2026
Show More
  • More News:
  • #RajasthanNews
  • राजस्थान
  • Balotra News
  • बालोतरा समाचार
  • #Balotra
  • बालोतरा न्यूज
  • #BarmerNews
  • जसोल न्यूज
  • जैसलमेर न्यूज
  • माजीसा मंदिर जसोल धाम
  • रावल मल्लीनाथ पशु मेला
  • MBR college
  • तिलवाड़ा पशु मेला
  • CETP Balotra
  • सीकर न्यूज
  • #बाड़मेर
  • जैसलमेर आत्महत्या मामला
  • समदड़ी समाचार
  • तिलवाड़ा
  • Barmer District News
Daily News Track

Daily News Track is a leading digital news platform dedicated to delivering reliable and timely news to a global audience. we cover a wide range of topics including politics, technology, entertainment, and local stories from Rajasthan and across India. 

Youtube Instagram Facebook Threads Whatsapp
  • Accessibility statement
  • Editorial Policy
  • Advertise With Us
  • Code of Conduct for Contributors
  • Grievance Redressal Mechanism
  • Ownership & Funding Information
  • About Us
  • Complaint
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Quick Links
  • बालोतरा जिला
  • बालोतरा
  • Barmer News
  • जैसलमेर न्यूज़
  • #RajasthanNews
  • जसोल समाचार
  • राजस्थान
  • Balotra News
  • धर्म और संस्कृति
  • राजस्थान समाचार

© Daily News Track.  All Rights Reserved.

  • होम
  • वीडियो
  • चैनल
  • मेनू
Go to mobile version
Welcome to Daily News Track

Lost your password?