जोधपुर में रात को गूंजा रहस्यमय धमाका, मंडोर इलाके में मचा हड़कंप, 5 किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज, लोग घरों से बाहर निकले…

Narpat Mali
3 Min Read
मंडोर इलाके में मचा हड़कंप, 5 किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज,

जोधपुर शहर के शांत माने जाने वाले मंडोर क्षेत्र में मंगलवार रात अचानक हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। रात करीब 8 बजे के आसपास आसमान में गूंजे इस तेज धमाके की आवाज इतनी तीव्र थी कि आसपास के कई किलोमीटर तक लोग इसे सुनकर घर से बाहर निकल आए। कई लोगों ने तो इसे भूकंप या किसी विस्फोट की घटना समझ लिया।

धमाके के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बना रहा। लोगों का कहना है कि आवाज इतनी तीव्र थी कि कई घरों की खिड़कियां और दरवाजे हिल गए, जबकि कुछ स्थानों पर दीवारों में हल्के कंपन महसूस किए गए।

 ऐसा लगा जैसे आसमान फट गया हो

मंडोर और लाल सागर क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि आवाज इतनी तेज थी कि पहले तो उन्हें लगा कि पास के किसी औद्योगिक क्षेत्र में विस्फोट हुआ है, लेकिन जब उन्होंने आसमान की ओर देखा तो कोई धुआं या आग की लपटें नजर नहीं आईं।

 स्थानीय निवासी के अनुसार बताया 

> “हम लोग टीवी देख रहे थे तभी अचानक इतनी तेज आवाज आई कि लगा जैसे आसमान में कोई धमाका हुआ हो। बच्चे डर गए और सभी लोग घर से बाहर आ गए। पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल था।”

 पुलिस भी रही सतर्क, पर कुछ नहीं मिला

धमाके की सूचना मिलते ही मंडोर थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास के इलाकों में गश्त की। हालांकि, अब तक की गई जांच में किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ या नुकसान का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल धमाके की प्रकृति को लेकर किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं की जा सकी है। मामले की जांच जारी है।

 सोशल मीडिया पर ‘सोनिक बूम’ की चर्चा

घटना के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोगों ने दावा किया कि यह धमाका संभवतः ‘सोनिक बूम’ की वजह से हुआ होगा।

दरअसल, जब कोई लड़ाकू विमान (Fighter Jet) हवा में ध्वनि की गति (Speed of Sound) से तेज गति से उड़ान भरता है, तो उसके द्वारा बनाई गई ध्वनि तरंगें एक साथ जुड़कर तेज विस्फोट जैसी आवाज उत्पन्न करती हैं इसे ही सोनिक बूम (Sonic Boom) कहा जाता है।

वायरल वीडियो की हुई पुष्टि

जोधपुर में रात को गूंजा रहस्यमय धमाका, मंडोर इलाके में मचा हड़कंप, 5 किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज, लोग घरों से बाहर निकले... 1001649126
पुष्टि

भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान द्वारा नियमित उड़ान के दौरान उत्पन्न शक्तिशाली ध्वनि बूम ने जोधपुर के निवासियों को चौंका दिया। यह बहरा कर देने वाली ध्वनि मंडोर, लाल सागर और सुरपुरा क्षेत्रों में सुनी गई।

Share This Article