बालोतरा : पचपदरा बायपास पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटर साइकिल से अपने गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर पचपदरा की ओर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे, तभी आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नाहटा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बालोतरा : पचपदरा बायपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल, गांव जा रहे थे दोनों
By
Vikash Mali

Recent Posts
- साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी, पोस्टमॉर्टम में आंतें लाल मिलने से जहर की आशंका, जानिए पूरा मामला
- 8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व
- JaisalmerNews जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात: इंजीनियर के क्वार्टर में चोरी, शराब पी और दीवारों पर ‘बिहारी बाबू’ के संदेश छोड़ गया चोर
- सीकर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप
- तिलवाड़ा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन : समाज की एकता, संस्कृति और समरसता का गूंजा संदेश
Recent Comments
No comments to show.
