बालोतरा। दीपावली के पावन पर्व और अपने जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं गौभक्त सत्यनारायण पोद्दार ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। उन्होंने अन्नपूर्णा गौशाला, बालोतरा को गौसेवा हेतु एक ट्रैक्टर भेंट किया।
ट्रैक्टर का शुभ मुहूर्त हीरानंद की बगीची, मनणावास में महंत हुकुमानंद महाराज के करकमलों द्वारा किया गया। पंडित सुरेन्द्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन संपन्न कराया।
महंत ने पोद्दार परिवार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका यह दान कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। गौशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डूंगरचंद माली ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दीपावली जैसे शुभ अवसर पर किया गया यह दान गौसेवा की दिशा में सराहनीय कदम है।
पोद्दार परिवार ने बताया कि वे गौसेवा को जीवन का उद्देश्य मानते हैं और अपने मार्गदर्शक गौतम गहलोत एवं जनक माली से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर सुभम पोद्दार, सीमा पोद्दार, राधिका पोद्दार, मगराज चौधरी, पारसमल पंवार, देवीसिंह, पनेसिंह, महेंद्र गहलोत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहें।

